19 साल की उम्र में दंगल में आमिर खान की बेटी का रोल निभा चुकी सुहानी भटनागर ने दुनिया को कहा अलविदा – Uttarakhand View

19 साल की उम्र में दंगल में आमिर खान की बेटी का रोल निभा चुकी सुहानी भटनागर ने दुनिया को कहा अलविदा

आमिर खान की फिल्म दंगल में बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। इस खबर को सुनकर बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर ने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज में जो दवाइयां सुहानी ने लीं, उसका उन्हें ऐसा साइड इफेक्ट हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी भर गया। इसी के चलते वह काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *