शादीशुदा मर्द से चल रहा था चक्कर, इस ब्यूटी क्वीन को लौटाना पड़ा ताज; मचा दिया था बवाल

शादीशुदा मर्द से अफेयर होने के चलते एक ब्यूटी क्वीन को अपना ताज वापस करना पड़ा है। मामला जापान का है। यूक्रेन में जन्मी करोलिना शिनो ने मिस जापान 2024 का ताज जीतने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी जीत का कई लोगों ने विरोध किया। लोगों का तर्क था कि करोलिना शिनो की सुंदरता पारंपरिक जापानी सुंदरता से अलग है। वे जापानी लोगों की तरह नहीं दिखती हैं।

अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनका किसी शादीशुदा शख्स के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद अब उन्होंने अपना ताज लौटा दिया है। इसके साथ ही शिनो ने सभी से माफी भी मांगी है। द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शिनो को मिस जापान 2024 का ताज पहनाए जाने पर बहस के बीच, एक स्थानीय मैग्जीन शुकन बुनशुन ने एक विवाहित व्यक्ति के साथ उनके कथित संबंधों का खुलासा किया।

रिपोर्ट से पता चला कि शिनो एक शादीशुदा डॉक्टर ताकुमा माएदा के साथ रिश्ते में थीं। हालांकि खबर छपने के बाद, पेजेंट आयोजकों ने शिनो का ये कहते हुए समर्थन किया कि उन्हें डॉक्टर ताकुमा माएदा की वैवाहिक स्थिति के बारे में जानकारी नहीं थी। बाद में पता चला कि वह उसकी शादी के बारे में जानती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *