अरविंद केजरीवाल ने एक्साइज पॉलिसी मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी

दिल्ली :- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्साइज पॉलिसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय की अभियोजन शिकायतों पर संज्ञान लेने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद्द करने और कार्यवाही रोकने के लिए कोर्ट से निर्देश मांग रहे हैं। इस पर कल यानी 21 नवंबर को सुनवाई होने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *