Tag: Capture

  • नालंदा में सड़क हादसा, पटना से राजगीर जा रही कार का ट्रक से टकरा, दो लोगों की मौत, तीन घायल

    नालंदा में सड़क हादसा, पटना से राजगीर जा रही कार का ट्रक से टकरा, दो लोगों की मौत, तीन घायल

    नालंदा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। पांचों लोग पटना से राजगीर घूमने जा रहे थे। कोहरे के कारण इनकी कार ट्रक से टकरा गई। घटना बख्तियारपुर रजौली एनएच-20 फोरलेन के चेरो ओपी अंतर्गत धोबा नदी पुल के समीप की है। हादसे में 6 साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    कार से राजगीर घूमने के लिए निकले थे
    इधर, घटना के बाद परिजनों का कहना है कि शनिवार अहले सुबह रंजीत कुमार अपनी कार से राजगीर घूमने के लिए निकले थे। कार पर कुल पांच लोग सवार थे। तभी बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के चेरो ओपी अंतर्गत धोबा पुल के समीप घने कोहरे के कारण आगे चल रही ट्रक का पता नहीं चल पाया और गाड़ी में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रंजीत कुमार ने नई कार ली थी। उसी पर सवार होकर सभी लोग पटना से राजगीर जा रहे थे।
    गाड़ी के अंदर ही लोग फंसे रह गए लोग
    टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के अंदर ही लोग फंसे रह गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस बीच ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। मरने वालों की पहचान की पहचान पटना जिला के पीर बहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंद्रू निवासी रंजीत कुमार की पुत्री अंशु कुमारी (06) एवं लालबाबू की पत्नी मुन्नी देवी (50) के रूप में की गई है। वहीं रंजीत कुमार, उनकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। इन्हें बेहतर उपचार हेतु पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं चेरो ओपी प्रभारी वीकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है। कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

  • शाहजहांपुर के गांव गढ़ी में पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की, परिवार गायब”

    शाहजहांपुर के गांव गढ़ी में पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की, परिवार गायब”

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। परौर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में पिता ने 16 साल की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पूरा परिवार भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था।
    घटना मंगलवार सुबह चार बजे की बताई जा रही है। गांव के लोगों को सुबह दस बजे जानकारी हुई है। बताया जाता है कि किशोरी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामला परिवार वालों की जानकारी में आया तो उन्होंने बेटी को मना किया। बेटी के न मानने पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे पिता ने तलवार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
    वारदात के बाद पूरा परिवार घर से भाग गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास की गलियों को सील कर दिया है। किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • कंपोजिट विद्यालय सुल्तानठेर में tragedy: प्रधानाध्यापक संजीव कुमार का शव क्लास रूम में लटका मिला

    कंपोजिट विद्यालय सुल्तानठेर में tragedy: प्रधानाध्यापक संजीव कुमार का शव क्लास रूम में लटका मिला

    गजरौला में बीएसए और सहायक अध्यापकों के उत्पीड़न से परेशान प्रधानाध्यापक ने स्कूल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। यह मामला कंपोजिट विद्यालय सुल्तानठेर का है। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार का शव क्लास रूम में लकटा देख बच्चों में चीख पुकार मच गई।
    पुलिस ने माैके पर पहुंच जांच पड़ताल की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। इसमें संजीव कुमार ने अपने साथ हुए उत्पीड़न और मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही अफसरों के होश उड़ गए।