Tag: Chief Forest Conservator Hoff Anoop Malik

  • मुख्यमंत्री ने वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को तलब करते हुए देहरादून में हुई घटना की ली रिपोर्ट

    मुख्यमंत्री ने वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को तलब करते हुए देहरादून में हुई घटना की ली रिपोर्ट

    उत्तराखण्ड:- उत्तराखण्ड में मानव वन्य जीव संघर्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्ती दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने प्रशिक्षित QRT (Quick response team) को तत्काल फील्ड में भेजने के भी निर्देश दिए। विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री ने वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को तलब करते हुए देहरादून में हुई घटना की रिपोर्ट ली। उन्होंने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा को सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक लगा दी।

    मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ अनूप मलिक और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने देहरादून की पूरी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने ऐसी घटनाओं को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक को दैनिक रूप से मामलों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को भी खुद फील्ड में जाने के लिए आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि किसी भी दशा में जनहानि नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। लोगों को जागरूक किया जाए और मानव वन्य जीव संघर्ष के लिए वन विभाग अलर्ट मोड पर काम करे।