Tag: coronavirus cases

  • मानसून में वायरल संक्रमण के साथ कोरोना के मामले देहरादून में बढ़े

    मानसून में वायरल संक्रमण के साथ कोरोना के मामले देहरादून में बढ़े

    देहरादून में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, देहरादून में अब तक कोरोना के कुल 36 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. वहीं पूरे राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है. बढ़ते आंकड़े चिंता का संकेत दे रहे हैं, खासकर तब जब मानसून के दौरान वायरल संक्रमण भी तेजी से फैलता है.

    स्वास्थ्य विभाग में ने की कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील

    कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है. साथ ही भीड़भाड़ से बचने, मास्क पहनने और हाथों की सफाई रखने की सलाह दी गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है.

     

  • कोरोना वायरस ने प्रदेश में बढ़ाई चिंता, नए मामले सामने आए

    कोरोना वायरस ने प्रदेश में बढ़ाई चिंता, नए मामले सामने आए

    प्रदेश में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसमें ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। इसमें से छह मरीज अभी कोरोना एक्टिव हैं। इसमें से एक मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि पांच अन्य मरीज होम आइसोलेशसन में हैं।
    बुधवार को 19 मरीजों की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। इनमें से पांच मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें से दो प्रदेश के निवासी हैं। जबकि अन्य तीन मरीज हैदराबाद, बंगलुरू और बिजनौर की यात्रा कर लौटे थे। प्रदेश भर में अभी कोरोना के छह मरीज एक्टिव हैं। इसमें से ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स भी शामिल हैं।
    कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाईयों में अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियां को और भी तेज कर दिया गया है।

    प्रदेश में बुधवार को पांच नए मामले सामने आने के बाद सभी को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चिकित्सा इकाईयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।