Tag: dead

  • हरिद्वार के ज्वालापुर में शुक्रवार को फ्लैट में लगी भीषण आग।

    हरिद्वार के ज्वालापुर में शुक्रवार को फ्लैट में लगी भीषण आग।

    हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण की थी घबराकर वहां रह रहे एक व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
    अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि नक्षत्र वाटिका निकट रानीपुर झाल भूमानंद अस्पताल के पीछे कॉलोनी में बने तीन मंजिला भवन में आग लग गई है। आग से बचने के लिए एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी जुटाने पर पता चला कि सोनू सिंह(36) पुत्र श्यामवीर निवासी नक्षत्र वाटिका फ्लैट नंबर 57 के तीसरी मंजिल से नीचे कूदने के कारण कूल्हे, चेस्ट व शरीर के अन्य जगह की हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है।
    कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घायल सोनू सिंह को उपचार के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मौके पर पड़ताल की गई है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • हदीपुर बालाजी दर्शन के लिए आए परिवार के 4 लोग धर्मशाला में मृत पाए गए, सफाईकर्मी को झटका

    हदीपुर बालाजी दर्शन के लिए आए परिवार के 4 लोग धर्मशाला में मृत पाए गए, सफाईकर्मी को झटका

    मेंहदीपुर बालाजी दर्शन के लिए गए देहरादून के परिवार के चार लोग धर्मशाला में कमरा नंबर 119 में मृत मिले। कर्मचारी सफाई करने पहुंचा तो दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए।
    राजस्थान में मेंहदीपुर बालाजी दर्शनों के लिए गए देहरादून के एक परिवार के चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतकों में दंपती और उनके पुत्र व पुत्री शामिल हैं। मृतकों के शव बालाजी धाम के पास एक धर्मशाला के कमरे में पड़े मिले। राजस्थान पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या मान रही है। हालांकि, एक शक जहर खुरानी गिरोह पर भी जा रहा है।
    घटना 12 जनवरी की है। राजस्थान पुलिस की ओर से शवों की पहचान होने के बाद मंगलवार को घटना के संबंध में देहरादून पुलिस को इत्तला दी गई है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
    मृतकों की पहचान रायपुर के बांगखाला चकतुनवाला के सुरेंद्र कुमार उपाध्याय (52), उनकी पत्नी कमलेश (48), पुत्री नीलम उपाध्याय और पुत्र नितिन उपाध्याय के रूप में हुई है। परिवार देहरादून से चार दिन पहले निकला था।
    बताया जा रहा है कि मेंहदीपुर की रामकृष्ण धर्मशाला में कमरा नंबर 119 में कर्मचारी सफाई करने पहुंचा था। उसने देखा कि कमरे में दो लोग अचेत अवस्था में बेड पर और दो जमीन पर पड़े थे।
    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सकों को बुलाया तो उन्होंने सभी को मृत घोषित कर दिया। कुछ के मुंह से झाग निकल रहे थे। राजस्थान पुलिस इसे प्रथमदृष्टया सामूहिक आत्महत्या मान रही है। ब्यूरो
    स्थानीय पुलिस के अनुसार नितिन उपाध्याय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नियमित कर्मचारी थे। जबकि उनके पिता एक अधिकारी की गाड़ी चलाते थे। नितिन की बहन नीलम की शादी हो चुकी है। लेकिन वह ससुराल से अलग होकर अपने मायके में ही रहती है। कमरा नितिन के नाम पर ही बुक था।

  • राज्य में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति गंभीर

    राज्य में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति गंभीर

    पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश बारिश के चलते कई लोगों की जान चली गई है। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाए भी सामने आई हैं। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
    अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स जिले में बारिश के कारण आई बाढ़ में एक ही परिवार के सात लोगों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण जिले के गसुआपारा क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ सात लोगों का परिवार हटियासिया सोंगमा के सुदूर गांव में अपने घर के अंदर था, तभी भूस्खलन हो गया। जिसके चपेट में पूरा घर आ गया। सभी की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतकों में तीन नाबालिग शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने गारो हिल्स के पांच जिलों में स्थिति पर समीक्षा बैठक की है। उन्होंने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है, क्योंकि दालू के तीन और हटियासिया सोंगमा में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। संगमा ने मृतकों के परिजनों को तत्काल अनुग्रह राशि देने का भी आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ के कर्मियों को सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान संगमा ने पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए बेली ब्रिज तकनीक के उपयोग का सुझाव दिया है, ताकि राहत काम में तेजी लाई जा सके।