Tag: Dr.

  • ऊखीमठ में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विराजे बाबा केदार, भक्तों का स्वागत

    ऊखीमठ में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विराजे बाबा केदार, भक्तों का स्वागत

    भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक केदारनाथ की चल उत्सव डोली आज मंगलवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो जाएगी। इसके बाद छह माह तक बाबा केदार के भक्त अपने आराध्य के दर्शन और पूजा-अर्चना इसी स्थान पर करेंगे।

    सोमवार को बाबा केदार की चल उत्सव डोली रामपुर से दूसरे पड़ाव श्रीविश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची। यहां पर सैकड़ों भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। सुबह 7 बजे रामपुर में मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने भगवान केदारनाथ का अभिषेक कर आरती उतारी। यहां से सेना की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने अपने शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान किया। डोली बडासू, फाटा, खड़िया, मैखंडा, ब्यूंग, खुमेरा होते हुए दोपहर केा बगड्वाल धार पहुंची।

    यहां पर नारायणकोटी और कोठेड़ा के ग्रामीणों ने बाबा की डोली की अगवानी करते हुए भक्तों का स्वागत किया। यहां से डोली नारायणकोटी होते हुए शाम 5.30 बजे अपने दूसरे पड़ाव श्रीविश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची। यहां, मंदिर की परिक्रमा के बाद डोली विराजमान हुई।  श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि बाबा केदार के आगमन के लिए ओंकारेश्वर मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। डोली के विश्वनाथ मंदिर पहुंचने के मौके पर केदारनाथ मंदिर प्रभारी यदुवीर पुष्पवाण, प्रबंधक भगवती प्रसाद सेमवाल, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, पुजारी शिव लिंग, कुलदीप धरम्वाण मौजूद थे।

  • 12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, 25 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा

    12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, 25 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा

    ऋषिकेश:- श्रीबदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 25 अप्रैल की देर शाम नरेंद्र नगर राज दरबार से ऋषिकेश पहुंचेगी। यात्रा 11 मई की शाम कई पड़ावों से होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। 12 मई को धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। 25 अप्रैल को राजमहल नरेंद्र नगर में परंपरानुसार डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह और सुहागिन महिलाएं भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तिलों से तेल पिरोकर चांदी के कलश में रखेंगे। पूजा-अर्चना के बाद राजमहल में तेल का कलश गाडू घड़ा डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा।

    श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारीगण गाडू घड़ा-तेल कलश को लेकर राजमहल नरेंद्र नगर से 25 अप्रैल देर शाम श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित चेला चेतराम धर्मशाला में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगे। 26 अप्रैल सुबह से दोपहर तक गाडू घड़ा तेल कलश मंदिर समिति की ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित धर्मशाला में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रहेगा। कलश यात्रा में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, हरीश डिमरी, सुरेश डिमरी, सुभाष डिमरी, पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी, सचिव भगवती डिमरी, ज्योतिष डिमरी, संजय डिमरी, विपुल डिमरी सहित डिमरी पंचायत के सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।