Tag: Drug smuggling arrest

  • कोटद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो युवक 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

    कोटद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो युवक 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

    चरस के साथ गिरफ्तार हुए बाइक सवार युवक

    एसएसपी के निर्देशों के क्रम में कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को 1 किलो से अधिक अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है. युवकों की पहचान हरीश निवासी नजीबाबाद और संजीव कुमार छेत्री उर्फ छोटू के रूप में हुई है.

    चरस को कांवड़ यात्रा में सप्लाई करने का था प्लान

    आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उक्त चरस को वह हरिद्वार और ऋषिकेश में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान सप्लाई करने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने दोनों तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरोपियों के खिलाफ कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.