Tag: drunk and drive

  • एसएसपी देहरादून ने सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया, पुलिस चेकिंग की समीक्षा

    एसएसपी देहरादून ने सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया, पुलिस चेकिंग की समीक्षा

    देहरादून:-  दिनांक 18/11/2024 की देर रात्रि एसएसपी देहरादून द्वारा देहात क्षेत्र में सहसपुर, सेलाकुई आदि क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस चेकिंग का जायजा लिया गया। इस दौरान उपस्थितिक अधिकारियों को रात्रि के समय नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए प्रभावी पुलिस चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही रात्रि के समय शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि के समय संधिक्त रूप से घूम रहे व्यक्तियों को थाने लाकर उनसे आवश्यक पूछताछ कर सत्यापन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

     

  • देहरादून पुलिस की सख्ती: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई में 954 लोगों पर मामला!

    देहरादून पुलिस की सख्ती: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई में 954 लोगों पर मामला!

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में माह अक्टूबर 2024 में अब तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा कार्यवाही करते हुए जंगल में ,सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वाले 954 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ऐसे व्यक्तियों को पकडकर थाने पर लाया गया तथा ऐसे लोगों का -81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर ₹-3,28,000/ संयोजन शुल्क वसूला गया । इसके अतिरिक्त ड्रंक एण्ड ड्राइव के अन्तर्गत 105 वाहनो को सीज किया गया, देहरादून पुलिस द्वारा अभियान जारी है।