Tag: Guidelines

  • “उत्तराखंड में क्षेत्रवाद की बढ़ती मुद्दों पर भाजपा का दबाव, नेताओं को चेतावनी”

    “उत्तराखंड में क्षेत्रवाद की बढ़ती मुद्दों पर भाजपा का दबाव, नेताओं को चेतावनी”

    उत्तराखंड:- क्षेत्रवाद को लेकर अपने ही नेताओं की बयानबाजी को लेकर असहज भाजपा अब उनका इलाज करने की तैयारी में है। पार्टी उन्हें विवादित और संवेदनशील मुद्दे पर बोलने से बचने को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में जिस तरह से पार्टी नेताओं के क्षेत्रवाद के मुद्दे पर बार-बार बयान आ रहे हैं, उनका विपक्ष भी उसी अंदाज में जवाब दे रहा है।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान के मामले में उन्हें दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। राज्य में कुछ लोगों द्वारा जिस तरह का वातावरण बनाया जा रहा है, उसे किसी रूप में उचित नहीं कहा जा सकता। हमने कांग्रेस नेताओं से भी संवेदनशील मुद्दे पर बयानबाजी न करने की आग्रह किया है। पार्टी के लोगों को इस बारे में दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

    कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी भाजपा हरिद्वार में पार्टी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद को लेकर असहज हो चुकी है। चैंपियन जेल में हैं, लेकिन पार्टी ने अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पिछले एक साल के दौरान कई ऐसे मामले आए, जिनमें भाजपा और उसकी सरकार विपक्ष के निशाने पर रही।

    सल्ट के पार्टी विधायक महेश जीना का देहरादून नगर निगम में हुआ विवाद रहा हो या फिर लैंसडौन विधायक दिलीप रावत की परिवहन विभाग अधिकारी से कहासुनी या फिर सरकार के एक मंत्री के महकमे में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच का मामला रहा हो। इन सभी मामलों में विपक्ष को पार्टी और सरकार पर हमला बोलने का अवसर मिला। लेकिन पार्टी अपने विवादित नेताओं का इलाज नहीं कर पाई। लेकिन अब ऐसे संकेत हैं कि पार्टी नेतृत्व इस पर कड़ा रुख अख्तियार करेगा।\

  • मीरापुर उपचुनाव में गाइडलाइंस का पालन न करने पर शाहपुर और भोपा थाने के उप निरीक्षक निलंबित

    मीरापुर उपचुनाव में गाइडलाइंस का पालन न करने पर शाहपुर और भोपा थाने के उप निरीक्षक निलंबित

    मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन न करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा दो उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करा दी गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है उनमें उप निरीक्षक नीरज कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर और उप निरीक्षक ओमपाल सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

    बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पुलिसकर्मियों के लिए चेतावनी जारी की है। कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा दा सब इंस्पेक्टर को उपचुनाव में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुम्बुल राना ने बताया की सीकरी में सुबह से पोलिंग रोकी हुई है। हम सुबह से शिकायत कर चुके हैं। कोई एक्शन नहीं हो रहा है। खेड़ी, मीरापुर, ककरौली सभी जगह मतदाताओं को रोका जा रहा है। प्रशासन मतदाताओं को परेशान कर रहा है। वोट डालने आ रहे लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है, लाठी चार्ज किया जा रहा है, खदेड़ा जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि इसके लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है। पार्टी के पदाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। हम वोटर्स के साथ जा रहे हैं। इनका मतदान कराएंगे। लेकिन हम चले जाएंगे तो केंद्र पर फिर से मतदाताओं को रोका जाने लगेगा। इस पर कोई एक्शन नहीं ले रहा है।

     

     

  • मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात,

    मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात,

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत पुनर्प्राप्ति और पुनर्निमाण की गाईडलाइन्स के अनुसार पुनर्निमाण के लिए कम धनराशि होने के कारण आवश्यक धनराशि राज्य को वहन करनी पड़ती है। राज्य सरकार के पास सीमित संसाधनों के वजह से परियोजना के पुनर्निमाण में विलम्ब होता है। उन्होंने राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत पुनर्निमाण के लिए धनराशि बढ़ाने का अनुरोध केन्द्रीय गृह मंत्री से किया। राज्य आपदा मोचन निधि के मानकों में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त 33 के. वी. से अधिक क्षमता की H.T Line के पुनर्निर्माण के लिए राज्य के लिए धनराशि की व्यवस्था का अनुरोध भी मुख्यमंत्री ने किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की वृद्धि को देखते हुए पार्किंग की समस्या है। उन्होंने नैनीताल स्थित शत्रु सम्पति मेट्रोपोल होटल परिसर की समस्त भूमि वाहन पार्किंग एवं सड़क चौड़ीकरण के लिए राज्य सरकार को दिये जाने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री से अनुरोध किया।