Tag: illegal gambling

  • पुलिस ने ताश, चिप्स, डाइस और विदेशी मुद्रा की बरामदगी की

    पुलिस ने ताश, चिप्स, डाइस और विदेशी मुद्रा की बरामदगी की

    देहरादून में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुर क्षेत्र में संचालित एक बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक अमेरिकी नागरिक सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में नकदी, विदेशी मुद्रा, ताश की गड्डियां, डाइस और जुए में इस्तेमाल होने वाली चिप्स बरामद की गई हैं।

    जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून को गोपनीय माध्यम से सूचना मिली थी कि राजपुर क्षेत्र में हैलीपैड के पास स्थित एक निजी मकान में बड़े स्तर पर अवैध जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद क्षेत्राधिकारी डालनवाला नितिन लोहानी के नेतृत्व में थाना राजपुर और एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

    गठित पुलिस टीम ने राजपुर क्षेत्र में हैलीपैड के पीछे क्रिस ज्योति स्कूल जाने वाले मार्ग के समीप स्थित एक मकान पर औचक छापेमारी की। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर अलग-अलग टेबलों पर जुए का खेल चल रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है।

    छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 1 लाख 52 हजार 870 रुपये नकद, 41 अमेरिकी डॉलर, 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस (पासे) तथा 118 जुआ चिप्स बरामद हुए। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी संगठित तरीके से बड़े स्तर पर जुआ खेल रहे थे। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर पुलिस ने साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लगातार सत्यापन, चेकिंग और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। राजपुर क्षेत्र में की गई यह कार्रवाई भी उसी अभियान का हिस्सा है।

    गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर में जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है कि जुए का यह खेल कब से संचालित हो रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • देहरादून पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह की जड़ें तलाशने शुरू कीं

    देहरादून पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह की जड़ें तलाशने शुरू कीं

    थाना राजपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को गोपनीय माध्यम से वर्तमान में चल रहे आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले अर्न्तराष्ट्रीय गिरोह के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठित की गई, गठित टीमों द्वारा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत कोजी नेस्ट होम स्टे निकट जीआरडी कॉलेज राजपुर रोड के किनारे स्थित एक फ्लैट में दबिश देते हुए आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाईन सट्टा लगा रहे 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

    अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम (1)- चेतन शर्मा पुत्र स्वर्गीय लबबा राम शर्मा (2)- शक्ति सिंह पुत्र कौशल सिंह चौहान (3)- धीरज शर्मा पुत्र स्वर्गीय अशोक शर्मा (4)- निशांत पुत्र राजकुमार (5)- करण पुत्र अनिल कुमार (6)- सोहन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह बताया, मौके पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से आनलाईन सट्टा लगाने में इस्तेमाल किये जा रहे कुल 02 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 5,33,500 रुपए नगद एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री हुई बरामद हुई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर में धारा 3/4 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

    पूछताछ का विवरण-

    पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ऑनलाइन सट्टे का पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित किया जाता है तथा वे लोग आनलाइन सट्टा खिलाने दिल्ली से देहरादून आये थे, अभियुक्तांे द्वारा आई0पी0एल0 के चेन्नई सुपर किग्ंस तथा पंजाब किंग्स की टीमों के बीच चल रहे मैच में खिलाया जा रहा था सट्टा, अभियुक्त मोबाईल फोन के जरिये ऑनलाइन सट्टे की प्रतिबन्धित साइट सुपरस्ट्रीम ऑनलाइन व लाइन गुरु पर जाकर आँनलाईन सट्टा खिलवाते है तथा लोगो से पैसे लेकर बुकी का काम करते है । सटटे की सारी धनराशि ऑनलाईन गूगल पे व नगद रुपए के माध्यम से ली जाती है। आज भी अभियुक्तों द्वारा आई0पी0एल0 मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाकर लगभग ₹ 05 लाख 33 हजार रुपए का क्लैक्शन किया था तथा पूरे मैच में अभियुक्तो द्वारा लगभग 01 करोड का क्लैक्शन किया जाना था, परन्तु मैच समाप्त होने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैचो के दौरान पिछले एक माह में अभियुक्तों के खातों मे करोडो रू0 के ट्राजेक्शन की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके सम्बंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके जानकारों ने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी कि सट्टा खिलवाने कही भी चले जाना लेकिन देहरादून मत जाना, देहरादून पुलिस से बच पाना सम्भव नहीं है।

    अपराध करने का तरीका-

    अभियुक्तो द्वारा ऑनलाईन सटटा खेलने वाले ग्राहकों को एक लिंक भेजा जाता है, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नंबर उपलब्ध हो जाता है, फिर अभियुक्तो द्वारा उक्त नंबर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहक से संपर्क करते हुए उनका व्हाट्सएप डाटाबेस तैयार किया जाता है तथा सटटा खिलाने में प्रयुक्त दोनों ग्लोबल साइटों में से ग्राहक द्वारा चयनित की गई साइट के माध्यम से उसे व्हाट्सएप के जरिए डिपाजिट स्लिप उपलब्ध कराते हैं जिसमें बैंक की डिटेल दी जाती है, उक्त बैंक खातों मे ही पैसो का लेनदेन होता है। पेमेंट साइट के बाद ग्राहक की आईडी जेनरेट होती हैं तथा पासवर्ड ग्राहक को उपलब्ध कराया जाता हैं तथा उसके बाद ग्राहक द्वारा गूगल क्रोम के माध्यम से उक्त ग्लोबल साइट को खोलकर ऑनलाइन सटटा लगाया जाता है। धनराशि जीतने पर ग्राहक द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से अभियुक्तो से सम्पर्क किया जाता है, जिनसे अभियुक्तों द्वारा एक ऑनलाइन विड्रॉल फार्म भरवाकर पैसे उनके खाते में ट्रांसफर किये जाते है। जिन ग्राहकों को नगद धनराशि चाहिए होती है वह अभियुक्तों के पास आकर नगद धनराशि ले जाते हैं।

    नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

    1)- चेतन शर्मा पुत्र स्वर्गीय लबबा राम शर्मा निवासी जी 10 अरूणा नगर मजनू का टीला थाना सिविल लाइन जनपद नॉर्थ दिल्ली उम्र 34 वर्ष,

    (2)- शक्ति सिंह पुत्र कौशल सिंह चौहान निवासी मकान नंबर 54 फर्स्ट फ्लोर बैंक साइड केवल पार्क एक्सटेंशन आजादपुर थाना आदर्श नगर नॉर्थ दिल्ली उम्र 35 वर्ष

    (3)- धीरज शर्मा पुत्र स्वर्गीय अशोक शर्मा निवासी डी 60 खजूरी खास जमुनापार थाना खजूरी जिला नॉर्थ ईस्ट दिल्ली उम्र 29 वर्ष

    (4)- निशांत पुत्र राजकुमार निवासी नवाड़ा हाउसिंग कंपलेक्स द्वारिका मोड़ मेट्रो स्टेशन दिल्ली उम्र 35 वर्ष

    (5)- करण पुत्र अनिल कुमार निवासी 54 /11028 संत नगर करोल बाग थाना करोल बाग दिल्ली उम्र 29 वर्ष

    (6)- सोहन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह निवासी विकासपुरी कृषि अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 618 थाना विकासपुरी दिल्ली उम्र 44 वर्ष

    बरामद माल का विवरण –

    1- 02 लैपटॉप

    2- 17 मोबाइल फोन,

    3- 02 मोबाइल जार्जर मय डाटा कैबल

    5- लैपटॉप चार्जर अलग-अलग कम्पनी

    6- 03 कापी नोट पैड

    7- 5,33,500/- रुपए नगद।