Tag: June 18

  • 18 जून को उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार, येलो अलर्ट जारी

    18 जून को उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार, येलो अलर्ट जारी

    उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी जमकर बारिश

    मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 18 जून को प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तरकाशी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिले के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

    उत्तराखंड में मानसून कब पहुंचेगा ? When will monsoon reach Uttarakhand?

    मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड में इसी सप्ताह मानसून के दस्तक देने की संभावना है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 23 जून तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बता दें 19 से 20 जून तक पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है. इसके बाद उत्तराखंड में मानसून आ जाएगा. बिहार के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच चुका है. 23 जून को उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है.

     

  • 18 जून को होगा आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन

    18 जून को होगा आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन

    हरिद्वार को छोड़कर अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए आरक्षण प्रस्तावों के अनंतिम प्रकाशन के बाद विभाग को तीन हजार से अधिक आपत्तियां मिली हैं। आज और कल जिलाधिकारी इनका निपटारा करेंगे। इसके बाद 18 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

    आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्ति दर्ज कराने वाले का कहना है कि पिछली बार भी उनकी ग्राम पंचायत महिला के लिए आरक्षित थी। जबकि इस बार भी इसे महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वहीं, कुछ का कहना है कि एससी-एसटी के लिए ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत को आरक्षित न कर इसे सामान्य किया जाए तो कुछ ने इसे एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षित करने के लिए कहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासनादेश के मुताबिक पंचायतों को आरक्षित किया गया है।

    पंचायतों में सबसे अधिक ऊधमसिंह नगर जिले में करीब 800 से अधिक आपत्तियां मिली हैं। जबकि देहरादून में 302, अल्मोड़ा में 294, पिथौरागढ़ में 277, चंपावत में 337, पौड़ी में 354, चमोली में 213, रुद्रप्रयाग में 90, उत्तरकाशी में 383 और टिहरी जिले में करीब 297 आपत्तियां आई हैं।