Tag: Lal Tibba

  • बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान मसूरी में फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की शूटिंग के लिए पहुंचीं, प्रशंसकों ने किया स्वागत

    बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान मसूरी में फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की शूटिंग के लिए पहुंचीं, प्रशंसकों ने किया स्वागत

    बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचीं हैं। मंगलवार को अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे। अभिनेत्री ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
    फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग हैप्पी वैली, लालटिब्बा, चार दुकान, झड़ीपानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई है। सारा अली मसूरी के पांच सितारा होटल में रुकी हैं। फिल्म की शूटिंग धनोल्टी और कैंपटी क्षेत्र में भी होनी है।

  • बॉलीवुड एक्टर आमिर खान  परिवार संग पहुंचे मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल

    बॉलीवुड एक्टर आमिर खान  परिवार संग पहुंचे मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल

    मसूरी:- मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, देखने को लगी फैंस की भीड़ आमिर खान मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्कराकर कहा कि परिवार के साथ निजी दौरे पर हैं। बॉलीवुड अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान परिवार के साथ मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल के जिम, ऑडिटोरियम में गए और स्कूल स्टाफ और बच्चों के साथ बातचीत की। साथ ही उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से भी मुलाकात कर पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली।

    स्कूल सूत्रों के अनुसार आमिर खान अपने बेटे आजाद के दाखिले के लिए वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे हैं। अभिनेता आमिर खान के साथ स्कूली छात्रों ने फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ लिए। बताया जा रहा उनके साथ उनके बेटे आजाद राव भी मौजूद रहे। आमिर खान की सूचना मिलते ही स्कूल गेट के पास उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उन्होंने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। स्कूल से सीधे आमिर खान लालटिब्बा के एक होटल पहुंचे। इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्कराकर कहा कि परिवार के साथ निजी दौरे पर हैं। आमिर खान मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर काफी उत्साहित नजर आए।