Tag: Magistrate

  • फंदे से लटके शवों की घटना, सजा काट रहे बंदी की अस्पताल में मौत, पुलिस जांच जारी

    फंदे से लटके शवों की घटना, सजा काट रहे बंदी की अस्पताल में मौत, पुलिस जांच जारी

    यूपी के अयोध्या में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में बंदी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक वृद्ध और एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। जबकि बंदी की मौत बीमारी से होना बताया गया है। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
    चौकी के बगल में सब्जी की दुकान चलाता था
    नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली पुलिस चौकी के बगल रहने वाले बैजनाथ गुप्ता (65) पुलिस चौकी के बगल ही सब्जी की दुकान चलाते थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बेटे और दो बेटी हैं। बुधवार को भी वह सब्जी की दुकान लगाए थे। शाम को भोजन करके वह अपने कमरे में सोने चले गए।
    सुबह सोकर नहीं उठे तो परिजनों को संदेह हुआ और पुलिस को सूचित किया। मौके पर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर देखा तो उनका शव फंदे से लटकता मिला। उपनिरीक्षक अनुराग पाठक ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का संदेह नहीं जताया है। मामला आत्महत्या का लग रहा है।
    दूसरी घटना कैंट कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार में हुआ है। यहां रहने वाले मो. सद्दाम (32) सदर बाजार में ही किराना की दुकान चलाते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। बुधवार की रात को वह भोजन करके दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में सोने चले गए।
    पिछले दो-तीन से अवसाद में था
    देर तक सोकर नहीं उठे तो परिजनों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़वाया और शव नीचे उतरवाया। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक पिछले दो-तीन से अवसाद में था। अवसाद के कारणों की जांच की जा रही है।
    बंदी की मौत, परिजनों ने की जांच की मांग
    नगर कोतवाली क्षेत्र के ककरही बाजार निवासी सुनील कुमार धोखाधड़ी के आरोप में 19 जुलाई से मंडल कारागार में निरुद्ध थे। वह एक असाध्य रोग से ग्रसित थे। कारागार में दाखिल होने के बाद से ही उनका लगातार इलाज चल रहा था। कारागार प्रशासन के अनुसार बुधवार की भोर में लगभग तीन बजे उनकी तबियत अचानक खराब हुई, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच लगभग पांच बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजन जिला अस्पताल और पहुंचे और मौत पर संदेह जताया। मृतक की पत्नी रेनू ने बताया कि वह मृतक से मिलने जेल में जाती थीं, वह उस समय ठीक थे। अचानक से उनकी मौत हो गई और इसकी सूचना उन्हें देर से दी गई। उन्होंने मामले की जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की है।
    लगातार कराया जा रहा था इलाज
    वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदयप्रताप मिश्रा ने बताया कि बंदी असाध्य रोग से ग्रसित था और एनीमिया भी हो गया था। लगातार उनका इलाज कराया जा रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी। वह लगातार मिलने आते थे। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

  • द्रप्रयाग के समीप रैंतोली हादसे में चेकिंग में लापरवाही,  तपोवन चेकपोस्ट प्रभारी समेत 4 परिवहन कर्मचारियों निलंबित

    द्रप्रयाग के समीप रैंतोली हादसे में चेकिंग में लापरवाही,  तपोवन चेकपोस्ट प्रभारी समेत 4 परिवहन कर्मचारियों निलंबित

    रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में 15 जून को हुए टेंपो ट्रैवलर हादसे में चेकिंग में लापरवाही पर परिवहन मुख्यालय ने तपोवन चेकपोस्ट प्रभारी समेत चार परिवहन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। दो परिवहन कर अधिकारियों को आरोपपत्र दिए गए हैं। दो पीआरडी जवानों को उनके विभाग लौटा दिया गया है। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।

    हादसे में 15 लोगों की जान चली गई थी। मुख्यमंत्री ने लापरवाह अफसरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हादसे की जांच आरटीओ पौड़ी ने करके दो दिन पहले रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय को भेजी थी। एसडीएम ने भी मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की थी।

    सीएम धामी के निर्देश के तहत संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने तपोवन स्थित चेकपोस्ट पर तैनात प्रधान सहायक चेकपोस्ट प्रभारी यशवीर सिंह बिष्ट, कार्यालय सहायक विवेक उनियाल, परिवहन उप निरीक्षक मेहताब अली और परिवहन आरक्षी अमर सैनी को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया है। जबकि दो पीआरडी जवानों को उनके मूल विभाग लौटा दिया है।

    उन्होंने रास्ते में तैनात परिवहन विभाग के सचल दलों को भी चेकिंग में लापरवाह मानते हुए सचल दल प्रभारी परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी व जगदीश चंद्र को आरोप पत्र जारी कर दिया है। वहीं पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीजीपी को पत्र भेज दिया है।