आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर सिंगापुर स्कूल में हुई आग की घटना के दौरान घायल हो गए थे, जो अब ठीक है। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया था, जिसमें वो अपने बेटे के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे थे। पवन कल्याण ने इस घटना पर त्वरित सहायता के लिए भारत के प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया है। जानिए अभिनेता ने क्या कहा।
अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण ने अपने बेटे संग हुई घटना में भारत के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि जब उन्हें बेटे के स्कूल में आग लगने की खबर मिली, तब वे उत्तराखंड के आदिवासी क्षेत्र में ‘आदवी थल्ली बाटा’ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जिसमें सरकार द्वारा एक कार्यक्रम का उद्धाटन करना था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सिंगापुर में लगी आग की घटना पर त्वरित कार्यवाही की गई। अभिनेता के कठिन समय में सिंगापुर अधिकारियों की मदद ने उन्हें संबल प्रदान किया। उन्होंने न केवल अपने बेटे बल्कि प्रभावित अन्य बच्चों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। इसके अलावा अंत में अभिनेता ने इस भावुक समय में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री को दोबारा धन्यवाद दिया।
सिंगापुर में आग हादसे की खबर मिलते ही पवन कल्याण तुरंत सिंगापुर रवाना हो गए थे। उनके छोटे बेट मार्क शंकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत पर करीब से नजर रखी गई। डॉक्टरों की मेहनत और परिवार का प्यार रंग लाया। मार्क ने जल्दी रिकवरी की और बीती रात वह अपने पिता पवन कल्याण और मां अन्ना लेजनेवा के साथ हैदराबाद पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिनेता के काम की बात करें तो इस समय वह अपनी आगामी फिल्म ‘हरि हर वीरमल्लु’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
Tag: Mark Shankar
-

“मार्क शंकर सिंगापुर में आग हादसे के शिकार, पवन कल्याण के बेटे को हाथ और पैर में चोटें”
अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में एक हादसे का शिकार हो गए हैं। सिंगापुर में एक स्कूल में आग लगने से मार्क शंकर घायल हो गए हैं। हादसे में उनके हाथ और पैर घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। हादसे के बाद उन्हें सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आते ही पवन कल्याण सिंगापुर के लिए रवाना हो रहे हैं। पवन कल्याण अभी अपने राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।
पवन कल्याण इस समय आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने अपने निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद सिंगापुर जाने का फैसला किया है। पवन कल्याण की पार्टी जनसेना पार्टी की ओर से एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी गई और ये बताया गया कि वो अपने राजनीतिक तय कार्यक्रमों के बाद सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। इस पोस्ट में पवन कल्याण के हवाले से कहा गया, “मैंने कल उस गांव के आदिवासियों से वादा किया था कि मैं अराकू के पास कुरीडी गांव जाऊंगा। इसलिए मैं उस गांव में जाऊंगा, उनसे बात करूंगा और वहां की समस्याओं का पता लगाऊंगा। कुछ विकास योजनाएं शुरू होनी हैं, इसलिए मैं दौरा खत्म करने के बाद ही सिंगापुर जाऊंगा।
जानकारी के मुताबिक, पवन कल्याण आदिवासी इलाकों में अपना दौरा पूरा करने के बाद विशाखापत्तनम पहुंचेंगे। जहां से उनके बेटे के पास सिंगापुर जाने की व्यवस्था की जा रही है। मार्क शंकर की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी रिकवरी पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। इस घटना की खबर सामने आते ही पवन कल्याण के फैंस और शुभचिंतक भी काफी परेशान हैं। फिलहाल हर कोई मार्क शंकर के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।
