Tag: May 5

  • राष्ट्रपति मुर्मु का शिमला दौरा टला, नई तारीख की घोषणा बाकी

    राष्ट्रपति मुर्मु का शिमला दौरा टला, नई तारीख की घोषणा बाकी

    शिमला:-  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 5 मई से प्रस्तावित शिमला का दौरा टल गया है। राष्ट्रपति कार्यालय दिल्ली की ओर से हिमाचल सरकार को इसकी जानकारी दे दी गई है। बुधवार दोपहर बाद इसको लेकर राष्ट्रपति भवन से पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है। 5 मई को राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने का कार्यक्रम था। जिसकी स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी गई थी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इसको लेकर बैठक भी आयोजित की थी। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से उनके आगामी दौरे को लेकर अभी कोई भी सूचना साझा नहीं की गई है।

    राष्ट्रपति मुर्मु 5 मई को शिमला आनेवाली थी। 8 मई तक उनका शिमला में ही रहने का कार्यक्रम था। इस दौरान उनके विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम भी शेड्यूल कर दिए गए थे। शिमला दौरे के दौरान उनका अटल टनल मनाली, आरट्र्रैक शिमला और आईआईटी मंडी का भी दौरा प्रस्तावित था। कुछ दिन पहले सुरक्षा को लेकर एसपीजी की टीम भी शिमला का दौरा करके गई थी। अधिकारियों के साथ एसपीजी की एक अहम बैठक भी हुई थी। जिसमें उन्होंने सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करने की दिशा-निर्देश भी दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया था। लेकिन अब अचानक ही उनका शिमला का दौरा स्थगित हो गया है।

    राष्ट्रपति के शिमला दौरे को लेकर शिमला स्थित राष्ट्रपति भवन में आम लोगों की आवाजाही बंद हो गई थी। 12 मई तक राष्ट्रपति भवन को देखने आने वाले लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन अब राष्ट्रपति का दौरा स्थगित होने के बाद इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा इसको लेकर अभी स्थिति क्लियर नहीं हुई है।

  • “रुद्राक्ष एविएशन 5 मई से शुरू करेगा जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा”

    “रुद्राक्ष एविएशन 5 मई से शुरू करेगा जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा”

    जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेली कंपनी रुद्राक्ष एविएशन का हेलीकॉप्टर आगामी पांच मई से उड़ान भरेगा। कंपनी ने एक फरवरी से दोनों धामों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। अब तक लगभग चालीस श्रद्धालु अपनी बुकिंग करा चुके हैं। काफी श्रद्धालु हर रोज यात्रा से संबंधित जानकारी कंपनी से ले रहे हैं।
    रुद्राक्ष एविएशन पिछले दो वर्षों से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए एमआई 17 हेलीकॉप्टर से उड़ान भर रहा है। इस साल भी चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू होते ही कंपनी ने दोनों धामों के लिए अपनी बुकिंग शुरू कर दी है। बदरीनाथ के कपाट चार मई को खुल रहे हैं। इसलिए रुद्राक्ष एविएशन का हेलीकॉप्टर पांच मई से उड़ान भरेगा।
    जौलीग्रांट से दोनों धामों की बुकिंग बीस जून तक के लिए की जा रही है। उसके बाद बरसात सीजन शुरू होने पर हेली सेवा पर ब्रेक लग जाएगा। दोबारा बरसात बाद हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार अब तक दो धामों के लिए काफी श्रद्धालुओं ने जानकारी ली है। कंपनी को उम्मीद है कि इस बार पिछले सालों की तुलना में अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आएंगे।