Tag: Registered

  • रुड़की के लक्सर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दर्दनाक हादसा

    रुड़की के लक्सर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दर्दनाक हादसा

    रुड़की के लक्सर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित खड़ंजाकुतुबपुर निवासी सुमित (24) शुक्रवार की सुबह घर से किसी काम से लक्सर जा रहा था। जैसे ही वह लक्सर-रायसी मार्ग पर कुछ दूर पहुंचा तो एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
    लोगों को आता देख चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। साथ ही लक्सर-रायसी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

    सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क से हटे। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर ट्रक चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।

     

     

  • उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में, सभी निकायों के उम्मीदवार घोषित

    उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में, सभी निकायों के उम्मीदवार घोषित

    उत्तराखंड:- प्रदेश में नामांकन वापसी पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को सभी निकायों के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। अब शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

    राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से निकायों में नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। शाम चार बजे तक सभी निकायों में नाम वापसी का मौका दिया गया। इसके बाद शाम को ही चुनावी मैदान में अंतिम प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग गई।

    पार्टियों के टिकट से चुनाव लड़ रहे जो प्रत्याशियों को पार्टी का ही चिह्न मिलेगा। निर्दलीय या गैर मान्य पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय चुनाव चिह्न शुक्रवार को आवंटित किए जाएंगे। आयोग ने इन प्रत्याशियों के लिए 47 चुनाव चिह्न निर्धारित किए हैं।