Tag: Senior Superintendent of Police

  • देहरादून पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह की जड़ें तलाशने शुरू कीं

    देहरादून पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह की जड़ें तलाशने शुरू कीं

    थाना राजपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को गोपनीय माध्यम से वर्तमान में चल रहे आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले अर्न्तराष्ट्रीय गिरोह के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठित की गई, गठित टीमों द्वारा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत कोजी नेस्ट होम स्टे निकट जीआरडी कॉलेज राजपुर रोड के किनारे स्थित एक फ्लैट में दबिश देते हुए आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाईन सट्टा लगा रहे 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

    अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम (1)- चेतन शर्मा पुत्र स्वर्गीय लबबा राम शर्मा (2)- शक्ति सिंह पुत्र कौशल सिंह चौहान (3)- धीरज शर्मा पुत्र स्वर्गीय अशोक शर्मा (4)- निशांत पुत्र राजकुमार (5)- करण पुत्र अनिल कुमार (6)- सोहन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह बताया, मौके पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से आनलाईन सट्टा लगाने में इस्तेमाल किये जा रहे कुल 02 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 5,33,500 रुपए नगद एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री हुई बरामद हुई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर में धारा 3/4 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

    पूछताछ का विवरण-

    पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ऑनलाइन सट्टे का पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित किया जाता है तथा वे लोग आनलाइन सट्टा खिलाने दिल्ली से देहरादून आये थे, अभियुक्तांे द्वारा आई0पी0एल0 के चेन्नई सुपर किग्ंस तथा पंजाब किंग्स की टीमों के बीच चल रहे मैच में खिलाया जा रहा था सट्टा, अभियुक्त मोबाईल फोन के जरिये ऑनलाइन सट्टे की प्रतिबन्धित साइट सुपरस्ट्रीम ऑनलाइन व लाइन गुरु पर जाकर आँनलाईन सट्टा खिलवाते है तथा लोगो से पैसे लेकर बुकी का काम करते है । सटटे की सारी धनराशि ऑनलाईन गूगल पे व नगद रुपए के माध्यम से ली जाती है। आज भी अभियुक्तों द्वारा आई0पी0एल0 मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाकर लगभग ₹ 05 लाख 33 हजार रुपए का क्लैक्शन किया था तथा पूरे मैच में अभियुक्तो द्वारा लगभग 01 करोड का क्लैक्शन किया जाना था, परन्तु मैच समाप्त होने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैचो के दौरान पिछले एक माह में अभियुक्तों के खातों मे करोडो रू0 के ट्राजेक्शन की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके सम्बंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके जानकारों ने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी कि सट्टा खिलवाने कही भी चले जाना लेकिन देहरादून मत जाना, देहरादून पुलिस से बच पाना सम्भव नहीं है।

    अपराध करने का तरीका-

    अभियुक्तो द्वारा ऑनलाईन सटटा खेलने वाले ग्राहकों को एक लिंक भेजा जाता है, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नंबर उपलब्ध हो जाता है, फिर अभियुक्तो द्वारा उक्त नंबर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहक से संपर्क करते हुए उनका व्हाट्सएप डाटाबेस तैयार किया जाता है तथा सटटा खिलाने में प्रयुक्त दोनों ग्लोबल साइटों में से ग्राहक द्वारा चयनित की गई साइट के माध्यम से उसे व्हाट्सएप के जरिए डिपाजिट स्लिप उपलब्ध कराते हैं जिसमें बैंक की डिटेल दी जाती है, उक्त बैंक खातों मे ही पैसो का लेनदेन होता है। पेमेंट साइट के बाद ग्राहक की आईडी जेनरेट होती हैं तथा पासवर्ड ग्राहक को उपलब्ध कराया जाता हैं तथा उसके बाद ग्राहक द्वारा गूगल क्रोम के माध्यम से उक्त ग्लोबल साइट को खोलकर ऑनलाइन सटटा लगाया जाता है। धनराशि जीतने पर ग्राहक द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से अभियुक्तो से सम्पर्क किया जाता है, जिनसे अभियुक्तों द्वारा एक ऑनलाइन विड्रॉल फार्म भरवाकर पैसे उनके खाते में ट्रांसफर किये जाते है। जिन ग्राहकों को नगद धनराशि चाहिए होती है वह अभियुक्तों के पास आकर नगद धनराशि ले जाते हैं।

    नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

    1)- चेतन शर्मा पुत्र स्वर्गीय लबबा राम शर्मा निवासी जी 10 अरूणा नगर मजनू का टीला थाना सिविल लाइन जनपद नॉर्थ दिल्ली उम्र 34 वर्ष,

    (2)- शक्ति सिंह पुत्र कौशल सिंह चौहान निवासी मकान नंबर 54 फर्स्ट फ्लोर बैंक साइड केवल पार्क एक्सटेंशन आजादपुर थाना आदर्श नगर नॉर्थ दिल्ली उम्र 35 वर्ष

    (3)- धीरज शर्मा पुत्र स्वर्गीय अशोक शर्मा निवासी डी 60 खजूरी खास जमुनापार थाना खजूरी जिला नॉर्थ ईस्ट दिल्ली उम्र 29 वर्ष

    (4)- निशांत पुत्र राजकुमार निवासी नवाड़ा हाउसिंग कंपलेक्स द्वारिका मोड़ मेट्रो स्टेशन दिल्ली उम्र 35 वर्ष

    (5)- करण पुत्र अनिल कुमार निवासी 54 /11028 संत नगर करोल बाग थाना करोल बाग दिल्ली उम्र 29 वर्ष

    (6)- सोहन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह निवासी विकासपुरी कृषि अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 618 थाना विकासपुरी दिल्ली उम्र 44 वर्ष

    बरामद माल का विवरण –

    1- 02 लैपटॉप

    2- 17 मोबाइल फोन,

    3- 02 मोबाइल जार्जर मय डाटा कैबल

    5- लैपटॉप चार्जर अलग-अलग कम्पनी

    6- 03 कापी नोट पैड

    7- 5,33,500/- रुपए नगद।

  • देहरादून पुलिस में अपराधों की प्रभावी निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी

    देहरादून पुलिस में अपराधों की प्रभावी निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी

    पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी ली गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा अपराधों की समीक्षा करते हुए शिथिलता बरतने वाले थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये :-
    01: थाना क्षेत्र में घटित किसी भी अपराध की सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया जाये, यदि किसी थाना प्रभारी द्वारा अपराधों के पंजीकरण मव लापरवाही बररते हुए पीडित व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान करने का प्रयास किया जाता है तो सम्बन्धित थाना प्रभारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

    02: विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाली एजेन्सियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाये, ऐसी सभी कम्पनियों/एजेन्सियों जिनके द्वारा बिना रजिस्टेªशन/वैध दस्तावेजों के लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ धोखाधडी की गयी हो, उन सभी एजेन्सीज के विरूद्ध इमीग्रेशन एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।

    03: सीसीटीएनएस के तहत राष्ट्रीय/राज्य स्तर पर संचालित किये जा रहे सभी पोर्टलों पर नियमित रूप से सूचनाओं को अध्यावधिक किया जाये, सभी थाना प्रभारी व्यक्तिगत तौर पर इस बात को सुनिश्चित करें कि सभी सूचनाओं को समय से पोर्टलों पर अपलोड कर दिया जाये। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी समय-समय पर इसकी मानिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित कर लें कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये।

    04: थाना क्षेत्रों में मिलने वाले अज्ञात शवों की शिनाख्त तथा बरामद वाहनों के मिलान हेतु तैयार की गयी एसओपी से सभी थाना प्रभारियों को अवगत कराते हुए उक्त एसओपी के अनुरूप ही प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

    05: गौकशी तथा गौतस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाये, ऐसे सभी अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को चिन्हित कर उसके जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

    06: थानों में लम्बित पडे मालों की थानावार समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियों को मालों के निस्तारण की विधिक प्रक्रिया में तेजी लाते हुए मालो के यथाशीघ्र निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया।

    07: सभी थाना प्रभारियों को रात्रि में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर सभी इलाकों में प्रभावी गश्त/पुलिस चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को थाने लाकर उनका सत्यापन करने तथा संदिग्धों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

    08: अवैध शराब/मादक पदार्थों की बरामदगी तथा नशा तस्करों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की थानावार समीक्षा करते हुए अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनकी अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण के निर्देश दिये गये।

    09: वर्तमान में चल रहे यातायात सुरक्षा माह के दौरान सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु जागरूकता अभियान चलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

  • फेसबुक पोस्ट में SSP को धमकी, लारेंस बिश्नोई के नाम पर अभद्रता करने वाले युवक की जांच शुरू, पिता ने की थी प्राथमिकी

    फेसबुक पोस्ट में SSP को धमकी, लारेंस बिश्नोई के नाम पर अभद्रता करने वाले युवक की जांच शुरू, पिता ने की थी प्राथमिकी

    देहरादून:– जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर एक युवक ने अपनी फेसबुक आइडी पर ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को धमकी देते हुए अभद्रता की है। फेसबुक में ‘अब मुकाबला तेरी फौज व हमारे लड़कों के बीच का’ लिखा पोस्ट प्रसारित होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। एसएसपी को धमकी देने वाले के पिता ने कुछ दिन पूर्व उसके विरुद्ध प्राथमिकी भी कराई है।

    शुक्रवार को फेसबुक पर अभिषेक मिश्रा इंटरनेशनल नाम की आइडी से लिए गया स्क्रीनशाट विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों पर प्रसारित हुआ। इसमें एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा गया है ‘अब मुकाबला तेरी फोर्स और हमारे लड़कों के बीच का है। नाम याद रखना लारेंस बिश्नोई, मिश्रा सर से बाद में निपटना पहले हमसे निपट। मिश्रा सर हमारे गुरुजी हैं।’

    इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित स्क्रीनशाट अधिकारियों तक भी पहुंचा तो एसपी सिटी मनोज कत्याल के निर्देश पर पुलिस जांच में जुट गई है। एसपी के अनुसार ओमेक्स कालोनी रुद्रपुर निवासी रामनाथ मिश्रा ने कुछ दिन पहले अपने बड़े बेटे अभिषेक मिश्रा के विरुद्ध तहरीर सौंपी थी।

    आरोप लगाया था कि वह गलत संगत में पड़कर परिवार को परेशान कर रहा है। अपने आपराधिक प्रवृत्ति वाले साथियों के साथ मिलकर फेसबुक पर वह उन्हें और दो छोटे बेटों को भी धमकी दे रहा है। इस पर उन्होंने उसे चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया।

     

  • अर्न्तराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

    अर्न्तराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

    देहारदून:-(थाना राजपुर):- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को गोपनीय माध्यम से वर्तमान में चल रहे आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले अर्न्तराष्ट्रीय गिरोह के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठित की गई, गठित टीमों द्वारा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत ब्रहामण वाला गांव में पुरूकुल रोड के किनारे स्थित एक फ्लैट में दबिश देते हुए आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाईन सट्टा लगा रहे 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम 1- सिराज मेमन पुत्र अब्दुल फरीद निवासी सिविल लाइन निकट साई मंदिर जिला दुर्ग थाना सिविल लाइन छत्तीसगढ़ उम्र- 26 वर्ष 2- सौरभ पुत्र जानकी राम निवासी आसाराम बापू के आश्रम के सामने गली नंबर 2 जिला चिलवाड़ा उम्र- 23 वर्ष 3- विवेक अधिकारी पुत्र इंद्र अधिकारी निवासी कोरबा थाना एक्सल जनपद कोरबा छत्तीसगढ़ उम्र- 20 वर्ष 4- लोकेश गुप्ता पुत्र सीताराम निवासी पीपल चौराहा थाना करोड़ मध्य प्रदेश उम्र- 29 वर्ष 5- सोनू कुमार पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी मिन्ह कॉलेज थाना औरंगाबाद जनपद औरंगाबाद बिहार उम्र 23 वर्ष 6- मोनू पुत्र हरीश निवासी अंबिकापुर थाना माली जनपद सरगुआ छत्तीसगढ़ उम्र- 24 ,7- विकास कुमार पुत्र हरेंद्र निवासी क़र्ज़ा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 33 वर्ष ,8- शिवम पुत्र अरुण निवासी थाना टिकरापारा जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ उम्र 23 वर्ष ,9- शत्रुघन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी जीवन नाथ थाना सरैया जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21 वर्ष बताया, मौके पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से आनलाईन सट्टा लगाने में इस्तेमाल किये जा रहे कुल 08 लैपटॉप, 50 मोबाइल फोन,एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री हुई बरामद हुई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर में धारा 3/4 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

    पूछताछ का विवरण-

    पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ऑनलाइन सट्टे का पूरा नेटवर्क दुबई से शुभम नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है तथा देहरादून में सटटे का काम सिराज मेनन द्वारा देखा जाता है, अभियुक्त मोबाईल फोन के जरिये ऑनलाइन सट्टे की साइट, लेजर, टाइगर तथा ऑल पैनल पर जाकर आँनलाईन सट्टा खिलवाते है तथा लोगो से पैसे लेकर बुकी का काम करते है । आनलाईन सटटे की साइटों की आई0डी0 एंव लिंक अभियुक्तों को शुभम, निवासी छत्तीसगढ़ के द्वारा मोबाइल फोन के जरिये उपलब्ध करायी जाती है। शुभम द्वारा पैसे लेकर अभियुक्तों को सटटे के ऑनलाइन प्वांइन्टस उपलब्ध कराये जाते है, जिन्हें अभियुक्तों द्वारा आगे लोगो को ऑनलाइन बेचकर उनसे पैसे लेकर सट्टा खिलवाया जाता है, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो जाता है। सटटे की सारी धनराशि ऑनलाईन गूगल पे के माध्यम से ली जाती है। आज भी अभियुक्तों द्वारा आई0पी0एल0 मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाकर लगभग ₹9 लाख रुपए का क्लैक्शन किया था तथा पूरे मैच में अभियुक्तो द्वारा लगभग 01 करोड का क्लैक्शन किया जाना था, परन्तु मैच समाप्त होने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है । वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैचो के दौरान पिछले एक माह में अभियुक्तों के खातों मंे लगभग 20 करोड़ रू0 के ट्राजेक्शन की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके सम्बंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

    अपराध करने का तरीका-

    अभियुक्तो द्वारा ऑनलाईन सटटा खेलने वाले ग्राहकों को एक लिंक भेजा जाता है, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नंबर उपलब्ध हो जाता है, फिर अभियुक्तो द्वारा उक्त नंबर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहक से संपर्क करते हुए उनका व्हाट्सएप डाटाबेस तैयार किया जाता है तथा सटटा खिलाने में प्रयुक्त तीनो ग्लोबल साइटों में से ग्राहक द्वारा चयनित की गई साइट के माध्यम से उसे व्हाट्सएप के जरिए डिपाजिट स्लिप उपलब्ध कराते हैं जिसमें बैंक की डिटेल दी जाती है, उक्त बैंक खातों मे ही पैसो का लेनदेन होता है। पेमेंट साइट के बाद ग्राहक की आईडी जेनरेट होती हैं तथा पासवर्ड ग्राहक को उपलब्ध कराया जाता हैं तथा उसके बाद ग्राहक द्वारा गूगल क्रोम के माध्यम से उक्त ग्लोबल साइट को खोलकर ऑनलाइन सटटा लगाया जाता है। धनराशि जीतने पर ग्राहक द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से अभियुक्तो से सम्पर्क किया जाता है, जिनसे अभियुक्तों द्वारा एक ऑनलाइन विड्रॉल फार्म भरवाकर पैसे उनके खाते में ट्रांसफर किये जाते है।

    नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण :-

    1- सिराज मेमन पुत्र अब्दुल फरीद निवासी सिविल लाइन निकट साई मंदिर जिला दुर्ग थाना सिविल लाइन छत्तीसगढ़ उम्र- 26 वर्ष
    2- सौरभ पुत्र जानकी राम निवासी आसाराम बापू के आश्रम के सामने गली नंबर 2 जिला चिलवाड़ा उम्र- 23 वर्ष
    3- विवेक अधिकारी पुत्र इंद्र अधिकारी निवासी कोरबा थाना एक्सल जनपद कोरबा छत्तीसगढ़ उम्र- 20 वर्ष
    4- लोकेश गुप्ता पुत्र सीताराम निवासी पीपल चौराहा थाना करोड़ मध्य प्रदेश उम्र- 29 वर्ष
    5- सोनू कुमार पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी मिन्ह कॉलेज थाना औरंगाबाद जनपद औरंगाबाद बिहार उम्र 23 वर्ष
    6- मोनू पुत्र हरीश निवासी अंबिकापुर थाना माली जनपद सरगुआ छत्तीसगढ़ उम्र- 24 ,
    7- विकास कुमार पुत्र हरेंद्र निवासी क़र्ज़ा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 33 वर्ष ,
    8- शिवम पुत्र अरुण निवासी थाना टिकरापारा जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ उम्र 23 वर्ष
    9- शत्रुघन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी जीवन नाथ थाना सरैया जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21 वर्ष ।

    बरामद माल का विवरण –
    1- 08 लैपटॉप
    2- 50 मोबाइल फोन,
    3- 05 एक्स टेन्शन बोर्ड
    4- 10 मोबाइल जार्जर मय डाटा कैबल
    5- लैपटॉप चार्जर अलग दृ अलग कम्पनी
    6- 01 माउस,
    7- 02 कापी नोट पैड
    8- 02 ए टी एम कार्ड, 01 डेबिट कार्ड,
    9- 02 जीओ बोर्ड बरामद

    नोट :- एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को ₹10000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है

    पुलिस टीम :-

    टीम प्रभारी- श्री अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी मसूरी
    1-उ0नि0, पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष थाना राजपुर देहरादून
    1- व0उ0निरी0 सुमेर सिंह, थाना राजपुर देहरादून
    2- उ0निरी0 संदीप कुमार चौकी कुठालगेट थाना राजपुर देहरादून
    3- उ0नि0 नरेन्द्र कोटियाल थाना राजपुर देहरादून
    4- कानि0 1014 सुभाष
    5- कानि0 1361 अमित भट्ट
    6- कानि0 930 राजू शर्मा
    7- कानि0 895 सुशील पाल
    8- रि0कानि0 दिशान्त रावत
    9- हे0का0 चालक महावीर

     

  • श्री नीलकंठ महादेव में महाशिवरात्रि को लेकर एसएसपी पौड़ी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश

    श्री नीलकंठ महादेव में महाशिवरात्रि को लेकर एसएसपी पौड़ी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश

    ऋषिकेश:- विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष 08.03.2024 को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जायेगा। महाशिवरात्रि पर्व में अधिक भीड़-भाड़ के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा आज दिनांक 07.03.2024 को महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गरूड़चट्टी, बागखाला तिराहा, पीपलकोटी, जिला पंचायत पार्किग, टैक्सी यूनियन पार्किंग, मन्दिर परिसर आदि क्षेत्रों का स्वयं पहुंचकर बारीकी से जायजा लिया। महोदया द्वारा यातायात व्यवस्था को और सुव्यवस्थित करने हेतु जिला पंचायत से समन्यव स्थापित कर नीलकण्ठ मन्दिर आने वाले शिवभक्तों की सुविधा हेतु बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाने, पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों के लिये पानी की व्यवस्था करने एवं पार्वती मन्दिर से नीलकण्ठ मन्दिर परिसर तक पैदल ढलान वाले रास्ते पर बीच-बीच में लकड़ी के और बैरियर लगाने हेतु क्षेत्राधिकारी श्रीनगर व प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया।