Tag: Woodstock School Mussoorie

  • मसूरी में दिखे शाहिद कपूर, फैंस से मुलाकात की तस्वीरें हुईं वायरल

    मसूरी में दिखे शाहिद कपूर, फैंस से मुलाकात की तस्वीरें हुईं वायरल

    बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत कपूर, बेटी मिशा कपूर और बेटे जैन कपूर के साथ सप्ताहांत में उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी पहुंचे। परिवार के साथ उनकी यह यात्रा निजी रही, लेकिन जैसे ही उनके मसूरी पहुंचने की खबर फैली, स्थानीय लोगों और प्रशंसकों में उन्हें देखने की उत्सुकता बढ़ गई। शाहिद कपूर ने अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच परिवार के साथ कुछ समय बिताया और मसूरी की खूबसूरत वादियों का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। अभिनेता के सहज और मिलनसार व्यवहार की लोगों ने खूब सराहना की।

    जानकारी के अनुसार शाहिद कपूर अपनी बेटी मिशा कपूर का मसूरी स्थित प्रतिष्ठित वुडस्टॉक स्कूल के समर प्रोग्राम में दाखिला कराने पहुंचे थे। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस समर प्रोग्राम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में बच्चे हिस्सा लेते हैं। इस बार कार्यक्रम में 151 बच्चे शामिल हुए हैं। करीब 12 दिनों तक चलने वाले इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला, संगीत, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी कई रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है। इसी उद्देश्य से शाहिद अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने पहुंचे थे।

    मसूरी प्रवास के दौरान शाहिद कपूर को देखते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने और बातचीत करने की इच्छा जताई। शाहिद ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। सोशल मीडिया पर उनकी मसूरी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। बेटी को समर प्रोग्राम में छोड़ने के बाद शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बेटे जैन कपूर के साथ वापस मुंबई के लिए रवाना हो गए। उनकी इस निजी यात्रा ने एक बार फिर मसूरी को सुर्खियों में ला दिया है।

  • बॉलीवुड एक्टर आमिर खान  परिवार संग पहुंचे मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल

    बॉलीवुड एक्टर आमिर खान  परिवार संग पहुंचे मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल

    मसूरी:- मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, देखने को लगी फैंस की भीड़ आमिर खान मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्कराकर कहा कि परिवार के साथ निजी दौरे पर हैं। बॉलीवुड अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान परिवार के साथ मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल के जिम, ऑडिटोरियम में गए और स्कूल स्टाफ और बच्चों के साथ बातचीत की। साथ ही उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से भी मुलाकात कर पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली।

    स्कूल सूत्रों के अनुसार आमिर खान अपने बेटे आजाद के दाखिले के लिए वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे हैं। अभिनेता आमिर खान के साथ स्कूली छात्रों ने फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ लिए। बताया जा रहा उनके साथ उनके बेटे आजाद राव भी मौजूद रहे। आमिर खान की सूचना मिलते ही स्कूल गेट के पास उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उन्होंने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। स्कूल से सीधे आमिर खान लालटिब्बा के एक होटल पहुंचे। इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्कराकर कहा कि परिवार के साथ निजी दौरे पर हैं। आमिर खान मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर काफी उत्साहित नजर आए।