25 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट संसद भवन में शपथ लेंगे राज्यसभा सदस्य के तौर पर

देहरादून:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद 25 अप्रैल को संसद भवन में शपथ लेंगे। उत्तराखंड से खाली राज्यसभा की एक सीट के लिए भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था।

नाम वापसी का समय बीतने के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी गई थी, जो अब राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। राज्यसभा के सभापति उन्हें शपथ दिलाएंगे। चौंकाने के लिए मशहूर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक और फैसले से उत्तराखंड भाजपा सरप्राइज हुई थी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *