पिथौरागढ़ में चमाली रोड पर जीप दुर्घटना, 4 की मौत, 4 घायल

पिथौरागढ़:-  पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के चमाली रोड में सोमवार तड़के एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे में मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मृतक
1 पवन कुमार (37) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़
2 अंगद कुमार उम्र (30) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़
3 कैलाश राम उम्र (42) पुत्र शोबन राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़
4 अजय कुमार उम्र (31) पुत्र होशियार राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *