ग्राम पंचायत डांगी में आरक्षण को लेकर ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

ग्राम प्रधान पद की कल्जीखाल ब्लॉक सीट आरक्षित

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है. लेकिन इस बीच पौड़ी के एक गांव में अजीब मामला सामने आया है. जिसके बाद ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. दरअसल पौड़ी गढ़वाल में कल्जीखाल ब्लॉक की ग्राम पंचायत डांगी में आरक्षण की वजह से ग्रामीणों के सामने एक समस्या खड़ी हो गई है

गांव में नहीं है OBC जाति के लोग

बता दें इस गांव में ग्राम प्रधान पद को ओबीसी आरक्षित रखा गया है. लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि ग्राम डांगी में पिछड़ा वर्ग यानि ओबीसी का न तो कोई वोटर है और न ही ओबीसी का कोई नागरिक है. जिस वजह से ग्राम प्रधान पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हो पाया है.

2014 से गांव में नहीं बना किसी का OBC प्रमाण पत्र

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी ग्राम सभा को निर्वाचन आयोग द्वारा ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षित कर दिया गया है. लेकिन 2014 से अब तक गांव में किसी का भी ओबीसी प्रमाण पत्र नहीं बना है. ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने समय रहते इस मुद्दे को चुनाव आयोग के सामने कई बार रखा और आपत्ति के दौरान भी इसे उठाया. लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *