उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 121 खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के 121 खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के तबादले किए गए हैं। कई दिनों से लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया के बाद शासन स्तर से अब अंतिम सूची जारी कर दी गई है। स्थानांतरित अधिकारियों को अब नई तैनाती वाले जिलों में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत हुआ फैसला

खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसी प्रस्ताव के आधार पर कार्मिक विभाग की वार्षिक स्थानांतरण नीति 2026-27 के तहत तबादलों का निर्णय लिया गया है। शासनादेश के अनुसार, विचार-विमर्श के बाद समूह-ग के खंड शिक्षा अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती वाले जनपदों से हटाकर नए जिलों में नियुक्त करने का फैसला लिया गया।

कई अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया

जारी स्थानांतरण सूची के मुताबिक, गिर्राज सिंह को मथुरा से संभल, विनोद कुमार को बुलंदशहर से आगरा, राकेश सिंह को बलिया से फतेहपुर, शंकर दयाल नामदेव को झांसी से फतेहपुर और किशन कुमार को बांदा से फतेहपुर भेजा गया है। इसी तरह सुधा कुमारी वर्मा का रायबरेली से सुल्तानपुर, वरुण कुमार मिश्र का प्रयागराज से औरैया, मोहित कुमार का मुरादाबाद से रामपुर और पंकज अग्रवाल का मुजफ्फरनगर से आगरा तबादला हुआ है।

वहीं कमलेश कुमार को कानपुर नगर से आगरा, अखिलेश वर्मा को प्रयागराज से झांसी, अनुराग कुमार मिश्र को बहराइच से पीलीभीत, नीरज कुमार को कौशांबी से चित्रकूट और सुषमा सेंगर को बाराबंकी से कानपुर देहात नई तैनाती दी गई है।

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

शिव कुमार यादव को अमेठी से बस्ती, श्याम बिहारी को सुल्तानपुर से बलरामपुर, तारकेश्वर पांडेय को अयोध्या से सिद्धार्थनगर, मृत्युंजय यादव को शाहजहांपुर से संभल और जनार्दन यादव को संतकबीरनगर से फतेहपुर भेजा गया है। इसके अलावा कृष्णदत्त पांडेय का चित्रकूट से प्रयागराज, हेमंत मिश्रा का महराजगंज से गाजीपुर, श्याम प्रकाश यादव का झांसी से आगरा, प्रवीण शुक्ला का फतेहपुर से इटावा, उदय चंद राय का गाजीपुर से महराजगंज और कैलाश सिंह का प्रयागराज से आगरा तबादला किया गया है। मुंशीलाल सिंह को संभल से अलीगढ़, रजनीश कुमार श्रीवास्तव को फतेहपुर से झांसी और संतोष कुमार यादव को अमेठी से बस्ती में नई जिम्मेदारी दी गई है।

शासन ने दिए आदेश

शासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि स्थानांतरण संबंधी निर्णय के अनुरूप औपचारिक तबादला आदेश जारी किए जाएं। साथ ही इसकी अनिवार्य सूचना शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *