पड़ोसन ‘भाभी’ से बात करने पर युवक से बर्बरता, मायके में बुला प्राइवेट पार्ट को गर्म सलाखों से दागा

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के एक गांव में कथित तौर पर पड़ोसन से बात करने पर एक युवक से बर्बरता और गर्म सलाखों से दागने का खौफनाक मामला सामने आया है। घटना के बाद से गांव में हालात तनावपूर्ण हैं और पुलिस बल तैनात है। इस संबंध में पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि, महिला द्वारा युवक को अपने मायके में बुलाकर पति, भाई और मां के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट कर उसके गुप्तांग समेत कई जगहों से शरीर को गर्म सरिये से दाग दिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसका इलाज चल रहा है। युवक के साथ हुई इस बर्बर घटना से गुस्साए ग्रामीण आरोपियों के मकान को जलने की बात करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अतिरिक्त अधीक्षक ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, उज्जैन जिले की नागदा तहसील के रूपेटा गांव के नई आबादी निवासी 19 वर्षीय युवक सौरभ अपने घर के पड़ोस में रहने वाली एक महिला सबीना से बात करता था। इससे नाराज होकर पड़ोसी महिला ने सौरभ को एक फोन कर अपने मायके भाटपचलाना थाना क्षेत्र के सुरेल गांव में बुलाया और पति एवं भाई और मां के साथ मिलकर युवक के गुप्तांग सहित शरीर के कई हिस्सों को गर्म सरिये से दाग दिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *