अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में जिस महामिलन का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं वो होने वाला है। अनुज और अनुपमा अब एक-दूसरे के सामने होंगे अकेले जहां दोनों अपने दिल की बात करने वाले हैं। अनुज, श्रुति और आध्या से छिपकर अनुपमा से मिलने जाएगा। इस दौरान काफी इमोशनल मोमेंट होगा। वहीं अनुज, अनुपमा से उसकी लाइफ में वापस आने को कहेगा।
हालांकि अनुपमा मना कर देगी। अनुज उसे बहुत समझाएगा, लेकिन जब अनुपमा नहीं मानेगी तो वह जोर से आई लव यू कहेगा। अनुपमा पूछेगी कि आप तो श्रुति से शादी करने वाले हैं तो अनुज कहेगा कि वह उससे शादी नहीं करेगा क्योंकि वह आज आज भी उससे प्यार करता है। अनुज, श्रुति को सब सच बताने को कहेगा।
अनुपमा कहेगी कि अनुज उसकी वजह से श्रुति की लाइफ खराब नहीं कर सकता। उसने अनुज और आध्या के लिए बहुत कुछ किया है। लेकिन अनुज नहीं मानेगा। वह कहेगा कि 5 साल बाद उसे अनुपमा दोबारा मिला है और अब वह उसे खो नहीं सकता।
अब क्या अनुज और अनुपमा वापस एक हो जाएंगे। क्या अनुज के 5 साल का लंबा इंतजार खत्म कर अनुपमा उसके पास आ जाएगी या फिर आध्या को नहीं चाल चलकर दोनों को दोबारा अलग कर देगी। जब श्रुति को दोनों के रिश्ते का सच पता चलेगा तब वह बैकआउट करेगी या फिर अनुज के प्यार में अनुपमा को साइड करेगी। खैर जो भी होगा यह तो तय है कि आने वाले एपिसोड काफी ट्विस्ट और टर्न्स से भरे होने वाले हैं।
वैसे सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि अगर अनुपमा और अनुज साथ हो गए तो आध्या का क्या होगा। क्या आध्या, अनुज से दूर चली जाएगी क्योंकि वह अनुपमा से बहुत नफरत करती है और कभी उसे मां के रूप में नहीं देखना चाहती।