भारत रत्न तो दे दिया, स्वामीनाथन फॉर्मूले पर किसानों को MSP कब देंगे

पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने का कांग्रेस ने स्वागत किया है। मगर, इसके साथ ही कांग्रेस नेता की ओर से कुछ सवाल खड़े किए गए हैं। जयराम रमेश ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट करके कहा कि आखिर स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कब दिया जाएगा। उन्होंने लिखा, ‘पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और डॉ एमएस स्वामीनाथन जी भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे। उनका योगदान अभूतपूर्व था, जिसका हर भारतीय सम्मान करता है।’

जयराम रमेश ने कहा, ‘डॉ स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी दर्जा दिए जाने पर मोदी सरकार चुप है। प्रधानमंत्री मोदी की हठधर्मिता के कारण 700 किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए, मगर सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की। आज भी किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार बैठे हैं, मगर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।’

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में किसानों का न्याय दिलाया जाना एक मुख्य उद्देश्य है। किसान न्याय के लिए हमारी मांग है कि स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर किसान को MSP देने की कानूनी गारंटी दी जाए। यही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी और स्वामीनाथन जी को सही मायनों में श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *