पटना में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी के निर्देश पर मसौढ़ी मोड़ से जीरो माइल तक चला अभियान

Written by

in

पटना:- पटना में  जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को मसौढ़ी मोड़ से जीरो माइल तक विरोध के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई लगभग दो दर्जन से अधिक झोपड़ीनुमा दुकानों को हटाया गया। जिला प्रशासन के एकशन के बीच दुकानदारों का कहना था कि जिला प्रशासन पहले वैकल्पिक व्यवस्था कर दुकानों को हटाती। झोपड़ी वाले दुकानदारों ने दुकान से अपना सामान निकाल लिया, उसके बाद जेसीबी से झोपड़ीनुमा दुकानों को हटाया गया। पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल के अतिक्रमण हटाओ प्रभारी बिट्टू कुमार ने बताया कि अभियान में जेसीबी, टीपर व रामकृष्ण नगर की पुलिस बल भी साथ में थी। प्रभारी ने बताया कि पहले माइक से अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया गया था। इसके अलावा सड़क किनारे लगाई गई बसों को भी हटाया गया।

उपहारा थाना पुलिस ने गोरकट्टी गांव में अतिक्रमण हटाने में बाधा पैदा करने के मामले में बबलू कुमार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा है। इस मामले में गोह के सीओ अजय कुमार के द्वारा कराई गई प्राथमिकी में नौ लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। बताया जाता है कि गांव में धीरज साव और जेल गए आरोपित के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जेल गए आरोपित पर आरोप है कि उसने धीरज के करीब तीन फीट जमीन में अतिक्रमण कर लिया गया है। सीओ के पास जब मामला सीओ के पास पहुंचा तो उन्होंने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया।

इसी आदेश का पालन कराने शनिवार को अधिकारी गांव पहुंचे थे। जैसे ही पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी लगा अतिक्रमणकारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जेसीबी पर पथराव करने लगे, इस दौरान पथराव में जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गया। विवाद बढ़ गया जिस कारण अतिक्रमण हटाए बिना अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। थानाध्यक्ष मनेष कुमार ने बताया कि मामले में सीओ के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने के आरोप में प्राथमिकी कराई गई है। एक आरोपित बबलू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *