[ad_1]
सरकार ने बृहस्पतिवार की देर रात नौकरशाही में बड़े फेरबदल कर दिए। चार जिलों के जिलाधिकारियों समेत 31 आईएएस, एक आईएफएस, एक सचिवालय सेवा और 24 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए।
जारी आदेश के मुताबिक पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान को अब यूकाडा का सीईओ, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह अपर सचिव राज्यपाल, तकनीकी शिक्षा, एनएचएम मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी की जिलाधिकारी बनाया गया है। सरकार ने चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे को अपर सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी जगह सीडीओ ऊधमसिंह नगर मनीष कुमार को चंपावत का डीएम बनाया गया है।
वहीं, सचिव डॉ. नीरज खैरवाल से समाज कल्याण विभाग हटाते हुए भाषा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव नियोजन श्रीधर बाबू अद्दांकी को समाज कल्याण और श्रम विभाग सौंपा गया है। सचिव युगल किशोर पंत से भाषा और स्वजल हटाते हुए उन्हें सिंचाई, लघु सिंचाई दिया गया है। सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल से अल्पसंख्यक कल्याण हटाते हुए पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है। आईएफएस पराग मधुकर धकाते से जलागम हटाते हुए उन्हें विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया है। अपर सचिव सोनिका से सहकारिता, नागरिक उड्डयन, सीईओ यूकाडा की जिम्मेदारी हटा दी गई है। अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरू से ऊर्जा हटाते हुए बाल विकास एवं महिला कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, अपर सचिव आपदा प्रबंधन आनंद स्वरूप से नियोजन विभाग हटाया गया है। अपर सचिव रीना जोशी से कार्मिक हटाते हुए अपर सचिव राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस हरीश चंद्र कांडपाल से निदेशक सेवायोजन हटाते हुए बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। अपर सचिव मनुज गोयल से सैनिक कल्याण हटाते हुए उन्हें तकनीकी शिक्षा और मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी दी गई है। निदेशक कौशल विकास संजय कुमार से दुग्ध विकास और महिला डेरी हटाते हुए उन्हें निदेशक सेवायोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अपर सचिव हिमांशु खुराना से पीएमजीएसवाई के सीईओ की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रुहेला से शिक्षा हटाते हुए शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस दीप्ति सिंह को श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए महानिदेशक शिक्षा बनाया गया है। दिवेश शाशनी को सीडीओ अल्मोड़ा से हटाकर सीडीओ ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय सेवा के अधिकारी अपर सचिव श्याम सिंह को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के साथ सैनिक कल्याण भी दिया गया है।
वहीं, एडीएम उत्तरकाशी प्यारेलाल शाह को नगर आयुक्त कोटद्वार, सचिव सूचना आयोग रजा अब्बास को अपर नगर आयुक्त देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीएम नैनीताल फिंचाराम को एडीएम हरिद्वार, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र नेगी को एडीएम नैनीताल, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता को संयुक्त निदेशक शहरी विकास, कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर से हटाकर यूएस नगर में ही एडीएम बनाया गया है।