Dehradun Cloudburst News: फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, देहरादून, नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट

Dehradun Cloudburst News Today in Hindi: उत्तराखंड में बारिश से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारिश का रुख देखते हुए मानसून की विदाई के लिए अभी इंतजार करना होगा। प्रदेश में अभी कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। इससे पहले तमसा नदी के रौद्र रूप लेने से टपकेश्वर मंदिर में शिवलिंग डूब गया। आईटी पार्क के पास मलबा आने से सॉन्ग नदी का जलस्तर बढ़ गया। मसूरी में भारी बारिश से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *