उत्तराखंड में भू-कानून समन्वय समिति द्वारा आयोजित महारैली,रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में जुटे लोग, राजधानी और भू-कानून पर नारेबाजी

उत्तराखंड में मूल निवास और भू-कानून व गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर आज भू-कानून समन्वय समिति ने महारैली का आयोजन किया। इस दाैरान रामलीला मैदान में हजरों की संख्या में लोग प्रदर्शन में जुटे। लोगों ने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।

समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि प्रदेश में नौकरी, रोजगार, जल, जंगल, जमीन पर बाहरी लोगों का कब्जा हो गया हैं। प्रदेश में बाहरी लोगों की संख्या 40 लाख से अधिक हो चुकी है। प्रदेश में मूल निवास 1950 को लागू करने और भू कानून बनाने की मांग को लेकर अब आंदोलन की तैयारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *