वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर CM धामी ने जताया गहरा दुख, बोले- संगठन के लिए बड़ी क्षति

देहरादून:-  उत्तराखंड भाजपा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को बेहद दुखद बताया।

सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रवक्ता एवं पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम धामी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन से भाजपा संगठन में शोक का माहौल है। पार्टी से जुड़े लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *