SSP देहरादून ने जितेंद्र चौधरी और प्रमोद कुमार को दी शुभकामनाएं, स्मृति चिन्ह से किया सम्मान

देहरादून:- जनपद देहरादून से स्थानांतरित हुए पुलिस अधिकारियों के सम्मान में पुलिस विभाग की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक क्राइम/ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी और पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जितेंद्र चौधरी का स्थानांतरण राजभवन में हुआ है, जबकि प्रमोद कुमार को जनपद ऊधम सिंह नगर भेजा गया है।

आमजन के प्रति संवेदनशीलता की सराहना

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दोनों अधिकारियों के साथ कार्य के दौरान रहे अनुभवों को साझा किया। उन्होंने आमजन की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। SSP ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखा। उन्होंने अधिकारियों के आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जितेंद्र चौधरी और प्रमोद कुमार को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट किए। इस दौरान अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में देहरादून जनपद में तैनात राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न थाना प्रभारियों और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दोनों स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *