लोकसभा चुनाव और होली पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने किया गांवों में पैदल मार्च – Uttarakhand View

लोकसभा चुनाव और होली पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने किया गांवों में पैदल मार्च

लोकसभा चुनाव और होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने क्षेत्र के कई गांवों में पैदल मार्च किया। क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ डॉ.आनंद व प्रभारी निरीक्षक सादाबाद मुकेश कुमार के नेतृत्व में जवानों ने ग्राम गीगला, नगला तासी, जारऊ, सीस्ता, बरौस, गोविंदपुर, कंजौली, बनारसीपुर, सरौठ, मई, चिरावली, विलास, जटोई. सिथरापुर, गोवरा, गढ़ उमराव, अभयपुरा, मई आदि स्थानों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया। लोगों से अपील की कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी घटना की सूचना थाना स्तर पर या यूपी 112 पर देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *