सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद CM योगी ने प्रमुख सचिव राजेश सिंह को हटाया, विभागीय जिम्मेदारियों में बदलाव

उत्तर प्रदेश:-   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव राजेश सिंह को हटा दिया है। वह 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें प्रतीक्षा में रखा है। उनके पास सहकारिता, कारागार और ग्राम विकास विभाग था। बताया जा रहा है कि एक मामले में सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई की। उनकी जगह प्रमुख सचिव अनिल गर्ग को कारागार, प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिसकी जिम्मेदारी अनिल गर्ग कल संभालेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *