आधी रात को सितारगंज चौकी का निरीक्षण: पुलिस की तत्परता पर सवाल!

देहरादून:- उधमसिंह नगर के एसएससी मणिकांत मिश्रा फुल फॉर्म में है फोर्स कितनी तत्पर है। चौकी थाने पर स्टाफ कितना एक्टिव है ये जानने आधी रात को करीब 12:30 बजे एसएसपी मणिकांत मिश्र सितारगंज सिडकुल चौकी एकाएक पहुंच गए। एसएसपी के आकस्मिक निरीक्षण से हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने चेकिंग गश्त से लेकर रूटीन कामकाज की स्टाफ से जानकारी लेते हुए मणिकांत मिश्रा ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। उधम सिंह नगर एसएसपी ने सिड़कुल चौकी इंचार्ज को संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और वाहनों की चेकिंग, रात्रि गस्त बढ़ाने के लिए निर्देश दिए है। एस एसपी ने सख्त लहजे में कहा है की लापरवाही बिल्कुल भी बरदाश्त नहीं की जायेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *