पूर्व विधायक के दत्तक पुत्र जयदीप बर्तवाल की टिकट के लिए दावेदारी, धामी और भट्ट से की मुलाकात

केदारनाथ विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही भाजपा में टिकट के दावेदारों ने अपने-अपने लिए मोर्चेबंदी तेज कर दी है। इस बीच, पूर्व विधायक के कथित दत्तक पुत्र जयदीप बर्तवाल की भी टिकट के दावेदारों में एंट्री हो गई है।
बताया गया कि जयदीप ने मुख्यमंत्री धामी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर अपनी दावेदारी पेश की है। गौरतलब है कि आगामी 20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा सीट पर मतदान होने जा रहा है। ऐसे में भाजपा में तमाम दावेदारों ने टिकट के लिए जोर लगाया हुआ है और सभी अपने अपने समीकरण के लिहाज से टिकट की जुगत में लगे हैं।
बर्तवाल की भी टिकट के दावेदारों में एंट्री हो गई है। बताया गया कि जयदीप ने मुख्यमंत्री धामी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर अपनी दावेदारी पेश की है। गौरतलब है कि आगामी 20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा सीट पर मतदान होने जा रहा है। ऐसे में भाजपा में तमाम दावेदारों ने टिकट के लिए जोर लगाया हुआ है और सभी अपने अपने समीकरण के लिहाज से टिकट की जुगत में लगे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *