देहरादून: कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ा, 3% की हुई बढ़ोतरी

देहरादून:- राज्य के तीन लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों की महंगाई भत्ता बढ़ने की मुराद पूरी हो गई है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी और बोनस को मंजूरी दे दी थी। अब मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी हो गए है सरकार कर्मचारियों को बोनस के रूप में 7000 रुपये देती है। 1800 से 4800 रुपये ग्रेड पे पर यह लाभ दिया जाता है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों कर्मचारियों को तीन फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ दिया था। यूपी सरकार भी डीए का लाभ दे चुकी है। इसके बाद राज्य में भी डीए की सुगबुगाहट बढ़ गई है। अभी राज्य में डीए 50 फीसदी है। तीन फीसदी बढ़ोतरी के बाद यह 53 फीसदी हो जाएगा। इसका लाभ जुलाई से मिलेगा। माना जा रहा है कि सरकार जुलाई से अक्तूबर माह तक डीए एरियर के रूप में देगी जबकि नवंबर माह से नकदीकरण के रूप में भुगतान कर सकती है। डीए मिलने पर कर्मचारियों के वेतन में प्रतिमाह सात सौ रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *