सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर कम विजिबिलिटी के कारण नहीं उड़ सका, हरिद्वार में रात्रि विश्राम

पूर्व सीएम एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर कम विजिबिलिटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नहीं उड़ सका। इंतजार के बाद वह रात्रि विश्राम के लिए हरिद्वार पहुंच गए। अब मंगलवार को लौटेंगे।

सपा अध्यक्ष सोमवार को मुजफ्फरनगर के मीरापुर में चुनावी जनसभा में शामिल होना था। गाजियाबाद में कोहरे के कारण उनका हेलिकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया था। लिहाजा, वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से मीरापुर की सभा में शामिल हुए।

लौटते समय तक अंधेरा छा गया। इसके चलते हेलिकॉप्टर नहीं उड़ पाया। थोड़ी देर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इंतजार करने के बाद वह हरिद्वार चले गए। पार्टी के प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा ने बताया, मंगलवार को सुबह सपा अध्यक्ष लौट जाएंगे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *