‘जिंदा नास्त्रेदमस’ की किंग चार्ल्स और एलन मस्क पर भविष्यवाणी निकली सच – Uttarakhand View

‘जिंदा नास्त्रेदमस’ की किंग चार्ल्स और एलन मस्क पर भविष्यवाणी निकली सच

‘जिंदा नास्त्रेदमस’ नाम से दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे एथोस सैलोमे ने साल 2024 को लेकर कई डरावनी भविष्यवाणियां की है। जिसमें रूस और चीन के बीच युद्ध शुरू हो सकता है जो तीसरा विश्व युद्ध बन जाएगा। विश्व शक्ति कहे जाने वाला अमेरिका पूरे साल पानी और आग के बीच झुलसेगा। ब्राजील के रहने वाले इस भविष्यवक्ता ने अतीत में कई महत्वपूर्ण बातें कही थी, जो आश्चर्यजनक रूप से सही साबित हुई। इसमें किंग चार्ल्स की बीमारी शामिल है। इसने किंग के राज्याभिषेक के वक्त कहा था कि किंग चार्ल्स को अपने स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा इसने एलन मस्क के ट्विटर को अधिग्रहण करने की भी भविष्यवाणी की थी। इस बार इसने भारत को लेकर नया दावा किया है।

‘द लिविंग नास्त्रेदमस’ एथोस सैलोमे ने 2024 के लिए कुछ भयानक भविष्यवाणियां कर दी हैं। ब्राजील के रहने वाले एथोस सैलोम ने कथित तौर पर अतीत में कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें कोविड महामारी, फीफा विश्व कप फाइनल, रूस का यूक्रेन पर आक्रमण और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *