सिलिंडर में आग लगने से तंबू और सामान जलकर राख, देहरादून एक्सपो में अफरा-तफरी

देहरादून परेड ग्राउंड में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। यहां आयोजन स्थल के पास रसोई कॉर्नर में आग लग गई। सिलिंडर में आग लगने से तंबू और सामान जलकर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
उत्तराखंड में चार दिवसीय विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन हो रहा है, जिसमें देश दुनिया से छह हजार डेलीगेट्स भाग ले रहे हैं। पहले दिन 50 सत्रों में विशेषज्ञों ने शोध पत्र पेश कर आयुर्वेद चिकित्सा पर मंथन किया। सम्मेलन में 54 देशों के 350 से अधिक डेलीगेट्स पहुंचे है।
वहीं, आयुर्वेद एक्सपो में देश भर से नामी आयुर्वेद फार्मा कंपनियों ने अपनी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। जहां पर आम लोग आयुर्वेद की जानकारी ले रहे हैं। आयुष मंत्रालय के सहयोग से पहली बार उत्तराखंड विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो की मेजबानी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *