सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में जनसभा कर जीवंती भट्ट के लिए वोट मांगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को नैनीताल पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट के पक्ष में जनसभा की। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए। देश, प्रदेश की तर्ज पर नगर परिक्षेत्र का भी विकास होगा।
सीएम ने बलियानाला, चौराहा चौडीकरण, मेट्रोपोल समेत अन्य पार्किंग के कार्य भी गिनाए। इसके साथ है पीएम नरेंद्र मोदी की देशव्यापी योजनाएं समेत प्रदेश में यूसीसी, भू कानून, नकल विरोधी कानून के बारे में बताया। इससे पूर्व सांसद अजय भट्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक सरिता आर्या ने भी लोगों को संबोधित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *