महागठबंधन के नेता सड़क और रेलवे ट्रैक पर बवाल कर रहे हैं। इनकी मांग है कि बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर आयोग फिर से परीक्षा ले। इसके साथ ही छात्रों पर लाठियां बरसाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे।
बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर महागठबंधन के नेता सड़क पर उतर गए हैं। राजद और वामदल ने नेताओं ने दरभंगा और आरा में ट्रेनें रोक दी है। वहीं समस्तीपुर में सड़क जाम कर बवाल कर रहे हैं। इन लोगों ने समस्तीपुर-पटना मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। महागठबंधन के नेता सड़क और रेलवे ट्रैक पर बवाल कर रहे हैं। इनकी मांग है कि बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर आयोग फिर से परीक्षा ले। इसके साथ ही छात्रों पर लाठियां बरसाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे। इधर, सड़क और रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गई है।
Tag: roads
-

महागठबंधन के नेता बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने के लिए सड़क और रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे हैं।
-

गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर उत्तराखंड में सड़क निर्माण के मुद्दे पर चर्चा की, पीएमजीएसवाई के चौथे चरण की स्वीकृति का आग्रह
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत उत्तराखंड में सड़क निर्माण के मुद्दों को रखा। उन्होंने केंद्र सरकार से पीएमजीएसवाई चौथे चरण में नए गांवों को जोड़ने के लिए सड़कों की स्वीकृति देने का आग्रह किया।
कैबिनेट मंत्री ने पीएमजीएसवाई तीसरे चरण के तहत 600 किमी ग्रामीण सड़कों व 10 पुलों के उच्चीकरण करने का केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया। उन्होंने कुछ माह पहले उत्तराखंड की 2,288 किमी. ग्रामीण सड़कों की स्वीकृतियों के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।
केंद्रीय मंत्री से राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों, सामरिक महत्ता व सीमित संसाधनों के दृष्टिगत पीएमजीएसवाई चौथे चरण में नए गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए डीपीआर की स्वीकृति देने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। -

देहरादून में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्ती, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों की रात भर चेकिंग
देहरादून:- देहरादून शहर की सड़कों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और बेलगाम गति से वाहन दौड़ाने वालों की रात अब हवालात में कटेगी। शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए पुलिस व परिवहन c की संयुक्त टीमें देर रात तक न केवल वाहनों की चेकिंग करेंगी, बल्कि बेवजह घूमने वालों पर भी अंकुश लगाया जाएगा। खासकर ऐसे छात्र-छात्राएं जो घरवालों को बिना बताए पूरी रात शहर में पार्टी और हुड़दंग करते हुए वाहन दौड़ाते हैं।
इन छात्र-छात्राओं के घरवालों को मौके से ही फोन कर सूचित भी किया जाएगा। चेकिंग को लेकर पुलिस ने 17 स्थानों पर बैरियर लगाकर टीमें तैनात कर दी हैं। चालकों की एल्कोमीटर से जांच की जाएगी और नशे में पाए जाने पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया जाएगा। शासन के आदेश पर एसएसपी अजय सिंह और आरटीओ (प्रशासन) सुनील शर्मा ने संयुक्त चेकिंग करने की कार्ययोजना तैयार की है।
17 स्थानों पर लगाए गए बैरियर
एसएसपी ने बताया कि शहर में 17 बैरियर लगाए हैं और उनमें हर वाहन की चेकिंग होगी। मसूरी से देहरादून होते हुए सहारनपुर या हरिद्वार की ओर जाने वाले या बाहरी जनपदों से देहरादून आने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए शहर के आंतरिक मार्गों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आकस्मिक स्थिति में बैरियर पर नियुक्त पुलिस बल सड़क के एक साइड पर स्लाइडिंग बैरियर लगाकर वाहनों को रोकेंगे।
एसएसपी ने बताया कि शहर में होने वाले धरना-प्रदर्शन/जुलूस व वीवीआइपी/वीआइपी कार्यक्रम के दौरान भी इन बैरियरों पर नियुक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अवकाश व वीकेंड पर कार्यालय में नियुक्त बल को भी चेकिंग व पैदल गश्त में लगाया जाएगा। शहर के प्रमुख चौक एस्लेहाल चौक, बहल चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, सर्वे चौक, नैनी बेकरी चौक आदि स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग करना संभव नहीं है, हालांकि इन क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहनों की बैरियर वाले स्थानों पर चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग के लिए यातायात पुलिस की छह टीमों को भी एल्कोमीटर के साथ तैनात किया गया है।
यहां लगाए गए हैं बैरियर
राजपुर रोड: कुठालगेट, मसूरी डायवर्जन, दिलाराम चौक व घंटाघर।
ईसी रोड: आराघर टी-जंक्शन।
रायपुर रोड: सहस्रधारा क्रासिंग, महाराणा प्रताप चौक।
सहारनपुर रोड: निरंजनपुर मंडी तिराहा, आइएसबीटी चौक व आशारोड़ी।
चकराता रोड: किशननगर चौक, बल्लीवाला चौक, प्रेमनगर चौक व बिधोली।
हरिद्वार रोड: बंगाली कोठी तिराहा, बंजारावाला चौक व जोगीवाला।
शिमला बाईपास: नयागांव पुलिस चौकी।
इन इलाकों में रफ्तार का ‘खेल’
मसूरी हाईवे, राजपुर रोड, सहस्रधारा रोड, सहस्रधारा बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट रोड, रेसकोर्स, जोगीवाला रिंग रोड, चकराता रोड, बलबीर रोड, वसंत विहार, क्लेमेनटाउन, सहारनपुर रोड, हरिद्वार बाईपास, शिमला बाईपास, बल्लूपुर-गढ़ीकैंट रोड, प्रेमनगर रोड।
-

हरिद्वार में चलती कार में अचानक आग लगी, मौके पर पहुंची दमकल टीम
हरिद्वार धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर एक चलती कार में अचानक से आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुची कलियर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गाड़ी चला रहे चालक को सुरक्षित बचा लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को पिरान कलियर निवासी आसिफ कार में सवार होकर धनौरी से कलियर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर पहुंचा तो अचानक से उसकी कार में आग लग गई।
आग लगने की सूचना मिलने पर चेतककर्मी रविन्द्र बालियान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम और कलियर पुलिस ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कार जलकर राख हो गई।
चालक को सुरक्षित बचा लिया गया है। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि देर रात एक कार में आग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग और पुलिस टीम ने आग पर काबू पा लिया। -

मुख्यमंत्री धामी ने गैरसैंण में विधानसभा भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर आज प्रातः काल विधानसभा, भराड़ीसैंण में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में हमारी सरकार सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के माध्यम से इस संपूर्ण क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों से भेंट कर प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक एवं सुझाव भी लिए। -

उत्तराखंड में हाई तकनीक से लैस 130 नई बीएस-6 बसों का लोकार्पण, सीएम धामी ने किया उद्घाटन
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब हाई तकनीक से लैस बीएस-6 बसें उत्तराखंड में सड़कों पर फर्राटा भरेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में आज 130 नई बसें शामिल हो गई हैं। देहरादून आईएसबीटी पर सीएम धामी ने बसों का लोकार्पण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई बसों के चलने से अब पहाड़ों के दूर दराज के क्षेत्रों में लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विदेशों में बसे राज्य के लोग आज गर्व महसूस कर रहे हैं। 33 प्रतिशत राज्य कर बढ़ा है। 14 स्थानों पर नई बस स्टैंड बन रहे हैं। जल्द इलेक्ट्रॉनिक बसों का राज्य में संचालन किया जाएगा। निगम के सभी कार्मिकों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल यात्रा में जरूर करें। -

सीएम धामी का बड़ा बयान: नई बसों से पहाड़ी क्षेत्रों में मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा!
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब हाई तकनीक से लैस बीएस-6 बसें उत्तराखंड में सड़कों पर फर्राटा भरेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में आज 130 नई बसें शामिल हो गई हैं। देहरादून आईएसबीटी पर सीएम धामी ने बसों का लोकार्पण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई बसों के चलने से अब पहाड़ों के दूर दराज के क्षेत्रों में लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विदेशों में बसे राज्य के लोग आज गर्व महसूस कर रहे हैं। 33 प्रतिशत राज्य कर बढ़ा है। 14 स्थानों पर नई बस स्टैंड बन रहे हैं। जल्द इलेक्ट्रॉनिक बसों का राज्य में संचालन किया जाएगा। निगम के सभी कार्मिकों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल यात्रा में जरूर करें। -

मुख्यमंत्री धामी ने सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल शासकीय आवास पर सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दीपोत्सव के दृष्टिगत राज्यवासी अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करें जिसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे अभियानों को भी बल मिले
-

सड़क मरम्मत में लापरवाही पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख: कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल शासकीय आवास पर सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दीपोत्सव के दृष्टिगत राज्यवासी अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करें जिसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा। -

सीएक्यूएम ने लागू किया ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम: दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के खिलाफ कड़े कदम
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने हवा में निरंतर बढ़ रहे प्रदूषण के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम यानी ग्रैप के पहले चरण को लागू कर दिया है। यह मंगलवार सुबह आठ बजे से प्रभावी होगा। इसके तहत आतिशबाजी, होटल-रेस्तरां में कोयला व जलाऊ लकड़ी के उपयोग पर पूर्ण पाबंदी होगी। खुले में कूड़ा फेंकना व कचरा जलाना भी प्रतिबंधित होगा।
ग्रैप के पहले चरण में खासतौर पर ऐसे उपाय किए जाते हैं, जो सर्दी के मौसम में प्रदूषण रोकने में कारगर हों। इनमें निर्माण स्थलों पर धूल खत्म करने के लिए पानी का छिड़काव, सड़कों की नियमित सफाई, बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों की सख्त जांच, बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ ही उद्योग, बिजली संयंत्रों और ईंट-भट्टा, हॉट मिक्स प्लांट से उत्सर्जन को नियंत्रित करना शामिल है। दिल्ली सरकार एक जनवरी तक पटाखे जलाने, रखने और बनाने पर पहले ही रोक लगा चुकी है।
इसके अलावा, पूर्वी और पश्चिमी परिधीय एक्सप्रेसवे से दिल्ली के लिए ट्रक यातायात के डायवर्जन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू होंगे। थर्मल पावर प्लांट में उत्सर्जन मानदंड लागू होंगे। औद्योगिक और गैर विकास के क्षेत्र में औद्योगिक कचरे का प्रतिदिन उठाव होगा। नियमों को नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। रविवार को यह 224 पर था। बोर्ड की उप समिति की बैठक में पाया गया कि आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में ही रहेगी। इसलिए, सर्वसम्मति से 27 सूत्रीय ग्रैप के पहले चरण को लागू करने का फैसला किया।