महागठबंधन के नेता बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने के लिए सड़क और रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे हैं।

महागठबंधन के नेता सड़क और रेलवे ट्रैक पर बवाल कर रहे हैं। इनकी मांग है कि बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर आयोग फिर से परीक्षा ले। इसके साथ ही छात्रों पर लाठियां बरसाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे।
बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर महागठबंधन के नेता सड़क पर उतर गए हैं। राजद और वामदल ने नेताओं ने दरभंगा और आरा में ट्रेनें रोक दी है। वहीं समस्तीपुर में सड़क जाम कर बवाल कर रहे हैं। इन लोगों ने समस्तीपुर-पटना मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। महागठबंधन के नेता सड़क और रेलवे ट्रैक पर बवाल कर रहे हैं। इनकी मांग है कि बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर आयोग फिर से परीक्षा ले। इसके साथ ही छात्रों पर लाठियां बरसाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे। इधर, सड़क और रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *