Tag: Visible

  • देहरादून में स्थानीय निकाय चुनाव की कसरत अंतिम चरण में, परिस्थितियां हैं चुनौतीपूर्ण

    देहरादून में स्थानीय निकाय चुनाव की कसरत अंतिम चरण में, परिस्थितियां हैं चुनौतीपूर्ण

    देहरादून:- स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कसरत भले ही अंतिम दौर में हो, लेकिन जैसी परिस्थितियां हैं, उनमें 25 दिसंबर तक चुनाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अभी तक नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण का निर्धारण नहीं हो पाया है और कहा जा रहा है कि इसमें कुछ और वक्त लगेगा। इस सिलसिले में नगर पालिका व नगर निगम अधिनियम में संशोधन के दृष्टिगत सरकार अध्यादेश ला रही है, जिस पर राजभवन की हरी झंडी की प्रतीक्षा है। इस पूरे परिदृश्य के बीच निकाय चुनाव अब अगले साल जनवरी या फरवरी तक खिसक सकते हैं। प्रदेश में वर्तमान में क्रियाशील स्थानीय नगर निकायों की संख्या 105 है, जिनमें से बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होते। शेष 102 निकायों में चुनाव के दृष्टिगत परिसीमन, निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण और मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य हो चुका है।
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार निकायों में ओबीसी (अदर बैकवर्ड क्लास) के लिए आरक्षण का नए सिरे से निर्धारण होना है। इस संबंध में गठित एकल समर्पित आयोग अपनी रिपोर्ट भी शासन को सौंप चुका है। ओबीसी आरक्षण निर्धारण के सिलसिले में पूर्व में सरकार ने अध्यादेश के जरिये निकाय अधिनियम में संशोधन किया था। जब यह अध्यादेश विधेयक के रूप में विधानसभा के सत्र में रखा गया तो नगर निगम अधिनियम पारित नहीं हो पाया था। फिर यह प्रकरण विधानसभा की प्रवर समिति को सौंप दिया गया। प्रवर समिति ने इस विषय पर अध्ययन जारी रखने के साथ ही संस्तुति की कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर निकाय चुनाव कराए जाएं। इसके कुछ समय बाद सरकार ने ओबीसी आरक्षण निर्धारण के दृष्टिगत फिर से निकाय अधिनियम में संशोधन अध्यादेश राजभवन भेजा।

    यही नहीं, इस बीच विधानसभा की केदारनाथ सीट के उपचुनाव की आचार संहिता के चलते निकाय चुनाव की कसरत अटक गई। सूत्रों के मुताबिक अध्यादेश को राजभवन से मंजूरी की प्रतीक्षा है। इसके पश्चात आरक्षण नियमावली में भी संशोधन होना है।
    सूत्रों ने बताया कि यदि इस माह के आखिर तक अध्यादेश व नियमावली को मंजूरी मिल भी गई तो फिर आरक्षण निर्धारण में समय लगेगा। ओबीसी आरक्षण का निर्धारण होने के बाद इस पर आपत्तियां व दावे प्राप्त करने और फिर इनके निस्तारण में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। फिर पदों के आरक्षण के संबंध में यही प्रक्रिया होगी। ऐसे में निकाय चुनाव की अधिसूचना 15 दिसंबर के आसपास ही जारी होने की संभावना है। यद्यपि, पूर्व में शासन ने हाईकोर्ट में चल रहे मामले में साफ किया था कि 25 दिसंबर तक निकाय चुनाव करा लिए जाएंगे, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह संभव नहीं दिख रहा।

  • मुख्य मार्गों पर यातायात दबाव को नियंत्रित करने की पुलिस की रणनीति

    मुख्य मार्गों पर यातायात दबाव को नियंत्रित करने की पुलिस की रणनीति

    आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा आगामी धनतेरस तथा दीपावली के पर्व के दौरान मुख्य मार्गों में यातायात के दबाव तथा मुख्य बाजारों में भीड-भाड के दृष्टिगत धनतेरस के दिन दोपहर 12 बजे के बाद नगर क्षेत्र में फड-ठेली तथा छोट-बडे सभी प्रकार के माल वाहक वाहनो को प्रतिबन्धित करने के निर्देश दिये गये। उक्त सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर पर्वो के दौरान प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पर्व के दौरान यातायात के दबाव का आंकलन करते हुए पूर्व से ही प्रभावी ट्रैफिक प्लॉन बनाने के निर्देश दिये गये।
    इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुख्य बाजारों तथा भीड भाड वाले स्थानों पर अग्निसुरक्षा की दृष्टि से सवेंदनशील स्थानों को चिन्हित करने तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून को उक्त सभी संवेदनशील स्थानों पर फायर टेण्डर नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।