मुख्य मार्गों पर यातायात दबाव को नियंत्रित करने की पुलिस की रणनीति

आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा आगामी धनतेरस तथा दीपावली के पर्व के दौरान मुख्य मार्गों में यातायात के दबाव तथा मुख्य बाजारों में भीड-भाड के दृष्टिगत धनतेरस के दिन दोपहर 12 बजे के बाद नगर क्षेत्र में फड-ठेली तथा छोट-बडे सभी प्रकार के माल वाहक वाहनो को प्रतिबन्धित करने के निर्देश दिये गये। उक्त सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर पर्वो के दौरान प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पर्व के दौरान यातायात के दबाव का आंकलन करते हुए पूर्व से ही प्रभावी ट्रैफिक प्लॉन बनाने के निर्देश दिये गये।
इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुख्य बाजारों तथा भीड भाड वाले स्थानों पर अग्निसुरक्षा की दृष्टि से सवेंदनशील स्थानों को चिन्हित करने तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून को उक्त सभी संवेदनशील स्थानों पर फायर टेण्डर नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *