PM Modi Birthday 2026: सीएम धामी ने बाबा केदार से की पीएम मोदी के मंगलमय जीवन की कामना

देहरादून:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। सीएम धामी ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां भारती के प्रति समर्पित, युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश ने आत्मविश्वास, नवाचार और विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों के जीवन में नए अवसर और उम्मीदें पैदा हुई हैं। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत लगातार विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

बाबा केदार से पीएम मोदी के लिए की विशेष प्रार्थना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक ऊर्जा प्रधानमंत्री को राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर शक्ति, सामर्थ्य और प्रेरणा प्रदान करती रहे। सीएम धामी ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के उत्तराखंड से आत्मीय संबंध का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पावन धरती से समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं दी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *