तेरी मेरी डोरियां के 9 फरवरी के एपिसोड में देखेंगे कि वीर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। साहिबा का होना जरूरी है लेकिन वह घर पर नहीं है। सीरत उसकी जगह खुद काजल की रस्म को करना चाहती है। जबज्योत उससे ही ये रस्म पूरा करने के लिए कहती है। अंगद, साहिबा को फोन मिलाने वाला होगा तभी देखता है उसके सास-ससुर वहां आए हैं। सभी हैरान होते हैं कि गुरुद्वारा ना जाकर वो यहां क्यों आए हैं। इस बीच साहिबा भी कीरत को लेकर एंट्री करती है। उसके साथ गैरी होता है।
साहिबा दुआ करती है वह जो कुछ भी करने जा रही है बस पूरी सच्चाई के साथ कर सके। जैसे ही साहिबा, कीरत को लेकर घर के अंदर आती है सभी हैरान रह जाते हैं। कीरत की जो हालत हुई है वो उसकी वजह जानना चाहते हैं। गैरी भी वहां पहुंच जाता है। वह दिल्ली जाने वाला है लेकिन वापस लौट आया है। कीरत की शादी होने वाली है और वह ऐसी हालत में है। साहिबा साफ बता देती है कीरत की शादी नहीं हो सकती।
आगे साहिबा बताती है उसने कीरत के साथ क्या किया। होटल बुलाकर उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। अंगद को ये सब उसका तमाशा लगता है। वीर ने ना केवल उसके साथ बदतमीजी की बल्कि उसे चोट भी पहुंचाई। वीर की हरकतों के बाद कीरत सदमे में है। वह कुछ भी बोल पाने की हालत में नहीं है। तब अंगद वीर से पूछता है उसने उसे होटल क्यों बुलाया था। जब अकाल भी उससे पूछता है तो वह रोने लगता है।