सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अब एक और बड़ी फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ पिछले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। महेश की ‘गुंटूर कारम’ को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में जो इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख सके थे, वो अब इसे घर बैठकर ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं। आइए जानते हें कब और किस प्लेटफार्म पर ये फिल्म रिलीज हो रही है।
महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ के ओटीटी रिलीज को लेकर पहले ही ऐलान कर दिया गया था। ऐसे में आज यानी 9 फरवरी को मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। बता दें कि ‘गुंटूर कारम’ फिल्म नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध है, जिसे आप अपनी फैमिली के साथ आराम से एंजॉय कर सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म के ओटीटी रिलीज की जानकारी दी थी। नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को फिल्म ‘गुंटूर कारम’ का एक ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- अगले 12 घंटों के लिए मेरा दिमाग: सारा सारा सूलम, गुंटूर कारम, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में 12 घंटे में नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। इस जानकारी के सामने आते ही फैंस काफी खुश नजर आए। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने अभी तक करीब 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, धीरे-धीरे इसकी कमाई अभी भी जारी है।