‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बड़े पापा, पौद्दार परिवार को मेले में आने का न्यौता देंगे। मेले का सुन मनीषा खुश हो जाएगी। हालांकि, दादी-सा मेले में जाने से मना कर देंगी। ऐसे में अभिरा, दादी-सा को समझाएगी। मजा तो तब आएगा जब दादी-सा, अभिरा की बात मान जाएंगी और मेले में जाने के लिए तैयार हो जाएंगी। वह अभिरा के कहने पर मेले में अपना फुल टशन दिखाएंगी जिसे देखकर बड़े पापा के दोस्त उनसे काफी इम्प्रेस हो जाएंगे।
एक तरफ दादी-सा, विद्या और मनीषा मेले में सुरेखा, बड़ी मां और बड़े पापा के साथ खूब मस्ती करेंगे। वहीं दूसरी तरफ रूही बुखार में तड़पती रहेगी। पहले तो अरमान, चारू के आने का इंतजार करेगा। लेकिन जब रूही का बुखार बढ़ता जाएगा तब वह खुद रूही के सिर पर ठंडे पानी की पट्टियां रखने लगेगा। हालांकि, रूही गुस्से में पट्टियां फेक देगी। अरमान भड़क जाएगा और रूही को अभिरा कह देगा। रूही, अरमान के मुंह से अभिरा का नाम सुनकर आग बबूला हो जाएगी। वह बुखार में अपने कमरे से बाहर जाने की कोशिश करेगी। अरमान उसे रोकगा, लेकिन एक बार फिर उसे अभिरा कह देगा।
एक तरफ अभिरा, रूही और अरमान के सच से अनजान, ऑफिस में मन लगाकर काम करेगी। वहीं दूसरी तरफ संजय की मदद से युवराज उदयपुर आएगा। उदयपुर पहुंचते ही युवराज हंगामा खड़ा कर देगा। वह सड़क पर एक शख्स को बुरी तरह मारेगा और फिर अपनी कार के ऊपर खड़े होकर कहेगा, ‘मैं हीरो नहीं विलेन हूं।’ संजय, युवराज को फार्म हाउस लेकर जाएगा और उसे शांत रहने के लिए कहेगा। हालांकि युवराज, संजय की एक नहीं सुनेगा। वह तो बस अपनी और अभिरा की तस्वीरों में गुम रहेगा। युवराज का पागलपन देख संजय उसे अरमान और अभिरा की शादी के बारे में नहीं बताएगा।